अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान के शुभारंभ कार्यक्रम में पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल को भेंट किया महाकुंभ का पवित्र जल
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल को महाकुंभ का पवित्र संगम जल भेंट किया था। इसे एक कांसे और तांबे के घड़े में भरकर उपहार के रूप में दिया गया था। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया था, जिसका समापन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर हुआ। यह एक ऐतिहासिक घटनाक्रम था, जिसमें लाखों श्रद्धालु आत्मा की मुक्ति के लिए पवित्र नदियों के संगम पर एकत्र हुए और उन्होंने पवित्र स्नान कर अपने पापों का नाश किया।