फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेफ बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा: न्यू शेफर्ड रॉकेट से 10 मिनट में 106 किमी का सफर, देखिए तस्वीरें

Tue, 20 Jul 2021 10:33 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
1 of 6
जेफ बेजोस और उनके सहयात्री - फोटो : twitter.com/blueorigin
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस आज (20 जुलाई) अंतरिक्ष का चक्कर काटने के बाद धरती पर लौट आए। इस सफर के साथ बेजोस ने स्पेस टूरिज्म के नए रास्ते खोल दिए। न्यू शेफर्ड नाम का यह रॉकेट अब तक 15 बार उड़ान भर चुका है, लेकिन अब तक इसमें किसी भी इंसान ने सफर नहीं किया था। ब्ल्यू ओरिजिन के इस कैप्सूल में कुल छह सीटें हैं, लेकिन चार लोगों ने ही इसमें सफर किया। इसका मतलब यह है कि जेफ बेजोस के साथ तीन अन्य लोगों ने अंतरिक्ष की सैर की। इनमें सबसे पहला नाम मार्क बेजोस का है, जो जेफ बेजोस के छोटे भाई हैं। वहीं, 18 साल का ओलिवर डैमेन और 82 साल की महिला वैली फंक भी टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
न्यू शेपर्ड रॉकेट - फोटो : पीटीआई
जेफ बेजोस अपने भाई मार्क बेजोस, पायलट वैली फंक और ओलिवर डैमेन के साथ पारंपरिक तरीके से घंटी बजाकर एस्ट्रोनॉट सेफ्टी शेल्टर से निकले। इसके वे ब्लू ओरिजिन के कैप्सूल में दाखिल हुए। बता दें कि इसके बाद जेफ, मार्क, वैली और ओलिवर अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन

3 of 6
अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद जेफ बेजोस - फोटो : Blue Origin
करीब 10 मिनट तक अंतरिक्ष की सैर करने के बाद न्यू शेफर्ड धरती पर लौट आया। इसके बाद जेफ बेजोस अपने भाई मार्क बेजोस, पायलट वैली फंक और 18 साल के ओलिवर डैमेन के साथ कैप्सूल से बाहर निकले। जब बेजोस कैप्सूल से बाहर निकले तो उन्होंने काऊब्वॉय हैट लगा रखा था। सभी क्रू मेंबर्स को उनके परिजनों ने बधाई दी।

4 of 6
न्यू शेपर्ड रॉकेट - फोटो : Blue Origin
करीब 60 फीट (18 मीटर) के रॉकेट ने कैप्सूल को पर्याप्त ऊंचाई तक पहुंचाने के लिये आवाज की गति से तीन गुना ज्यादा रफ्तार दी और इसके बाद वह लंबवत (पैरलल) लैंडिंग के लिए अलग हो गया। इस कैप्सूल में पर्याप्त जगह है और यात्रियों को इसमें तीन से चार मिनट तक भारहीनता का लुत्फ उठाने को मिला।
विज्ञापन

5 of 6
यात्रा पूरी करने के बाद अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Blue Origin
अमेजन कंपनी के संस्थापक के साथ इस उड़ान में चुनिंदा लोग मौजूद रहे जिनमें उनके भाई मार्क बेजोस, नीदरलैंड्स का रहने वाला 18 वर्षीय ऑलिवर डैमेन और टेक्सास में रहने वाली 82 वर्षीय पायलट वैली फंक शामिल हैं। वैली फंक सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री तो ऑलिवर सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
न्यू शेपर्ड रॉकेट - फोटो : पीटीआई
अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री एलन बी शेपर्ड के नाम पर ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ के न्यू शेपर्ड रॉकेट ने अपोलो 11 के चांद पर उतरने की 52वीं वर्षगांठ पर यात्रियों के साथ उड़ान भरी। बेजोस से नौ दिन पहले ‘वर्जिन गैलेक्टिक’ के रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष गए थे। रिचर्ड ब्रैनसन 11 जुलाई को अंतरिक्ष में जितनी ऊंचाई पर पहुंचे थे, उससे 10 मील (16 किलोमीटर) अधिक ऊंचाई 66 मील (106 किलोमीटर) पर ब्लू ओरिजिन का यान पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें