फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD Vance: प्रवासन नीति विवाद के बीच पोप फ्रांसिस से मिले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, ईस्टर संडे की दी शुभकामनाएं

Sun, 20 Apr 2025 04:26 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी

सार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईस्टर संडे के मौके पर पोप फ्रांसिस से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पोप फ्रांसिस ने ईस्टर संडे की शुभकामनाएं दी। बता दें कि, दोनों की मुलाकात प्रवासन नीति विवाद के बीच हुई है।
विज्ञापन
1 of 2
पोप फ्रांसिस से मिले जेडी वेंस - फोटो : PTI
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईस्टर संडे के दिन वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। यह मुलाकात उस समय हुई जब पोप फ्रांसिस न्यूमोनिया से उबर रहे हैं और अपने काम में कमी कर रहे हैं।

सेंट पीटर्स स्क्वायर में ईस्टर मास का आयोजन
जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति वेंस की गाड़ी वेटिकन सिटी के एक साइड गेट से अंदर गई और पोप के होटल निवास के पास रुकी। उस समय सेंट पीटर्स स्क्वायर में ईस्टर मास चल रहा था। चूंकि पोप अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए उन्होंने मास के आयोजन की जिम्मेदारी एक अन्य कार्डिनल को दी। वेटिकन ने बताया कि जेडी वेंस और पोप फ्रांसिस की मुलाकात कुछ मिनटों की थी, जिसमें उन्होंने ईस्टर की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं। 

यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi In US: अमेरिका दौरे पर क्यों पहुंचे राहुल गांधी, पिछली यात्रा पर हुए सियासी बवाल की क्या थी वजह?
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
पोप फ्रांसिस से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : PTI
प्रवासन नीति को लेकर विवाद के बीच मुलाकात
यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब दोनों के बीच प्रवासन नीति को लेकर विवाद हुआ है। पोप फ्रांसिस प्रवासियों की देखभाल को अपने पोंटिफिक कार्यकाल की एक मुख्य प्राथमिकता मानते हैं। दूसरी ओर, वेंस और ट्रंप प्रशासन प्रवासियों को बड़े पैमाने पर वापस भेजने की योजना का समर्थन करते रहे हैं। बता दें कि, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साल 2019 में कैथोलिक धर्म अपनाया था। शनिवार को उन्होंने वेटिकन के विदेश मंत्री और सचिव ऑफ स्टेट से भी औपचारिक मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान की कायराना करतूत: कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने से किया मना; सुप्रीम कोर्ट में दी बेतुकी दलील

ईस्टर संडे संदेश में पोप ने हमास और इस्राइल से फिर की शांति की अपील
वहीं इससे पहले ईस्टर के मौके पर वेटिकन सिटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए पोप फ्रांसिस ने अपने संदेश में कहा कि गाजा में स्थिति बहुत दयनीय है। गाजा में तत्काल संघर्ष विराम लागू करने की अपील करते हुए पोप ने चरमपंथी संगठन हमास से बंधकों को रिहा करने का आह्वान किया। खराब स्वास्थ्य के चलते पोप ने डॉक्टरों के सुझाव पर अपने कार्यभार को सीमित कर दिया है। उन्होंने ईस्टर संडे के लिए वेटिकन के मास की अध्यक्षता नहीं की, लेकिन ईस्टर संदेश के लिए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित हुए।

ईस्टर संदेश में पोप फ्रांसिस ने एक बार फिर गाजा में संघर्ष विराम की अपील करते हुए कहा कि वहां की स्थिति दयनीय है। साथ ही उन्होंने हमास से बंधकों को रिहा करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, मैं सभी इस्राइली और फलस्तीनी लोगों की पीड़ा को समझता हूं। मैं दोनों पक्षों से अपील करता हूं कि गाजा में युद्ध विराम को लागू किया जाए, ताकि भूख से मर रहे लोगों की मदद की जा सके और वहां शांति स्थापित की जा सके। मैं हमास से भी अपील करता हूं कि वह बंधकों को रिहा करे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें