फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gym Workout: फिट रहने के जुनून में जिम में कर बैठा गलती, काटना पड़ गया हाथ 

Wed, 01 Jun 2022 02:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रेबियल नवंबर, 2020 में जिम सेशन कर रहे थे। इसी दौरान जुनून में आकर उन्होंने 50 किलो के डंबल से कसरत शुरू कर दी। क्षमता से ज्यादा वजन उठाने के चलते उनके दाएं बाइसेप की टेंडन टूट गई और से दर्द से तड़प उठे।
विज्ञापन
1 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke - फोटो : Kennedy News and Media
आजकल युवाओं में जिम का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को फिट रखने के लिए वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, यह अच्छी बात है। हालांकि, कुछ युवा जिम के प्रति इतने जुनूनी हो जाते हैं कि वे अपनी क्षमता से ज्यादा कसरत करने लगते हैं। यह न सिर्फ उनके लिए नुकसानदेह होता है बल्कि बड़ी मुसीबत का कारण भी बनता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke - फोटो : Kennedy News and Media
ऐसी ही एक कहानी 29 साल के युवा ग्रेबियल मैककेना-लिएशके की है। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेट के रहने वाले ग्रेबियल लंबे समय से जिम कर रहे थे, लेकिन उसके साथ एक बार एसा हादसा हुआ, जिसका दर्द उन्हें जिंदगी भर रहेगा। ग्रेबियन ने खुद अपनी कहानी बयां की है। 
विज्ञापन

क्षमता से ज्यादा उठाया बोझ 

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेबियल नवंबर, 2020 में जिम सेशन कर रहे थे। इसी दौरान जुनून में आकर उन्होंने 50 किलो के डंबल से कसरत शुरू कर दी। क्षमता से ज्यादा वजन उठाने के चलते उनके दाएं बाइसेप की टेंडन टूट गई और से दर्द से तड़प उठे (टेंडन ही हमारे शरीर की मांसपेशियों को हड्डी से जोड़ता है) आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद उनके बाइसेप का की टेंडन को जोड़ दिया। 

शरीर में फैलने लगा इंफेक्शन 

4 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke - फोटो : Kennedy News and Media
ऑपरेशन के बाद ग्रेबियल अस्पताल से घर लौट आए, लेकिन दो से तीन दिन बाद उन्हें फिर से समस्या का सामना करना पड़ा। अगले तीन दिनों में उनका हाथ लाल होने लगा और सूज गया। इसके बाद उनकी हाथ की त्वचा भी सड़ना शुरू हो गई और यह कंधे तक फैल गई। इसके बाद ग्रेबियल फिर अस्पताल में भर्ती हुए। जांच में सामने आया कि उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन हो गया, जिसके चलते ऐसा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

काटना पड़ा हाथ 

5 of 5
Gabriel McKenna-Lieschke - फोटो : Kennedy News and Media
जब यह इंफेक्शन ग्रेबियल के पूरे शरीर में फैलने लगा तो डॉक्टरों ने ग्रेबियल के 10 दिनो में 11 ऑपरेशन किए। आखिरकार उन्हें ग्रेबियल के हाथ को काटना पड़ा। इसके बाद वे पूरी तरह ठीक हैं, लेकिन उन्हें अब आगे का जीवन एक हाथ से ही गुजारना पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें