यासीन की सजा पर मुशाल ने क्या कहा?
सजा का एलान होने के चंद घंटे बाद मुशाल ने पहला ट्विट किया। लिखा, 'हम कभी हार नहीं मानेंगे और न ही हारेंगे! यासीन मलिक धरती का बेटा है। सभी कश्मीरी और पाकिस्तानी #ReleaseYasinMalik चिल्लाएंगे। भारतीयों से कभी भी जिंदगी की भीख नहीं मांगेंगे और न ही आत्मसमर्पण करेंगे। आजादी के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा।'
इस पर भारतीय यूजर्स ने करारा जवाब दिया। जम्मू कश्मीर के रहने वाले राजेश रैना लिखते हैं, 'यासीन मलिक आतंकवादी और खूनी है। जल्द उसे फांसी मिलेगी।' मोहित भाटी लिखते हैं, 'एक आतंकवादी को उसके कुकर्मों की सजा हिंदुस्तान के कानून ने दी है तो इतना दर्द हो रहा है। ह्यूमन राइट्स याद आ गया। 1947 के समय पाकिस्तान में लगभग 17 परसेंट हिंदू थे जो कि अब सिर्फ दो या तीन पर्सेंट रह गए है। उनके लिए ह्यूमन राइट्स क्यों नहीं याद आता।'
सैफरॉन रूल्स नाम के यूजर ने लिखा, 'अभी तो टेरर फंडिंग में सजा मिली है। अभी तो कई कत्ल के मामले में मुकदमा चलेगा और उसे फांसी की सजा होगी। बीच चौराहे पर ऐसे लोगो को फांसी दे देनी चाहिए।'
ललित जोशी लिखते हैं, 'उम्र कैद नहीं ऐसे दरिंदो को तो बीच चौराहे पे गोली मारी जानी चाहिए। यासीन मलिक जैसे आतंकवादियों के समर्थकों को इतना तो समझना चाहिए कि इमरान खान क्यों दुखी है? शर्म करो तुम जो लोग भी जो यासीन मलिक का समर्थन करते हो। तुम जैसे लोगों की वजह से आज भारत में मुस्लिम धर्म बदनाम हो रहा है।'