अबू धाबी में मंदिर
- फोटो : BAPS Hindu Mandir
यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी। यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक्त ऐलान किया था, जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गए थे। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यहां इसकी नींव को पहली बार कंकरीट से भरने का काम पूरा कर लिया गया। मंदिर निर्माण में इको-फ्रेंडली तरीके पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2018 में दुबई के दौरे पर वहां के ओपेरा हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने मंदिर की आधारशिला रखी थी।