फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, कैसा था मंजर

Thu, 30 Jun 2016 01:14 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
पहले विश्व युद्ध की सबसे खूनी लड़ाई 'बैटल ऑफ द सॉम' में 10 लाख़ से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। करीब पांच महीने तक चली इस लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिलकर जर्मनी की सेना से युद्ध किया। ब्रिटिश सेना लड़ने के लिए एक जुलाई 1916 को गई थी। ये ब्रिटिश सेना के इतिहास का सबसे खूनी दिन था। इसमें 57,470 सैनिक हताहत हुए। इनमें से 19,240 सैनिकों की मौत हो गई। डेढ़ साल की निर्रथक लड़ाई के बाद किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए ब्रितानी और फ्रेंच सेनाओं ने 'बैटल ऑफ द सॉम' की लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

2 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
जनरल सर डगलस हेग ने ब्रिटिश सेना की अगुवाई की थी। सेना में कई स्वयंसेवक भी थे। इन लोगों ने पश्चिमी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

3 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
'बैटल ऑफ द सॉम' की लड़ाई से एक हफ़्ते पहले ब्रिटिश सेनाओं ने जर्मनी की सेना पर तोप से हमले किए। कई खानों में विस्फोट किया। इनमें होथर्न रिज भी शामिल था।
 

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

4 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
लेकिन सुरक्षित पनाहगाहों की वजह से जर्मनी की सेना को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जब तोपों के हमले रुके तो मशीन गनों से लैस जर्मन सेना बाहर निकली। उसने आगे बढ़ती दुश्मन की सेना पर गोलियों की बौछार कर दी। इससे उन्हें भारी नुक़सान हुआ।
 
विज्ञापन

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

5 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
ख़राब संचार व्यवस्था के कारण कमांडरों को पता ही नहीं चल पा रहा था कि युद्ध क्षेत्र में क्या हो रहा है। पहले न्यूफाउंडलैंड रेजिमेंट (तस्वीर में दिख रहे जवान नहीं) उस समय क़रीब-क़रीब तबाह हो गई जब वो नो मैंस लैंड की तरफ बढ़ रहे थे। अपने फ्रंटलाइन तक पहुंचने से पहले उन्हें गोलियों से भून डाला गया।
विज्ञापन

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

6 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
युद्ध का कोई नतीजा न निकलता देख हेग ने सॉम को एक थकाऊ युद्ध माना। मशीन गनों से दोनों तरफ की सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
 
विज्ञापन

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

7 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
ब्रिटिश सेना को शुरू में रणनीतिक सफलता मिली। सॉम में लड़ने की वजह से जर्मन सेना को वरदुन में फ्रेंच सेना के खिलाफ पांच महीनों से जारी लड़ाई को रोकनी पड़ी। हालांकि वहां लड़ाई दिसंबर तक चलती रही। इसमें फ्रांस को मज़बूती मिली

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

8 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
बिना किसी नतीज़े के लड़ाई चलती रही। किसी भी तरफ़ की सेना को इसमें कोई ख़ास बढ़त नहीं मिली। ब्रितानी सेना 15 जुलाई से 14 सितंबर के बीच की लड़ाई में क़रीब 82 हज़ार सैनिकों के हताहत होने के बाद भी केवल 900 मीटर ही आगे बढ़ पाई।
 

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

9 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
गठबंधन सेना ने अंतिम बार 15 सितंबर से अपने अभियान को तेज़ करना शुरू किया। इसी दौरान पहली बार युद्ध में टैंकों का इस्तेमाल किया गया। जर्मन सेना को पीछे हटने के लिए बाध्य होना पड़ा। इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका।
 

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

10 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
ख़राब मौसम की वजह से अधिकांस युद्ध क्षेत्र दलदल में बदल रहा था। कीड़ों-मकोड़ों से भरी खाइयां बीमारियों के लिए मुफीद थीं। आख़िरकार 18 नवंबर को युद्ध रोकना पड़ा।
विज्ञापन

एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक, देखिए अद्भुत तस्वीरें

11 of 11
एक युद्ध जिसमें मारे गए 10 लाख सैनिक - फोटो : BBC
जर्मनी के खिलाफ ब्रिटिश और फ्रेंच सेनाएं बहुत कम बढ़त बना सकीं। इसमें 10 लाख़ से ज़्यादा सैनिक हताहत हुए। भले ही बहुत लोग हेग की रणनीति की आलोचना करते हों। लेकिन ज्यादातर इतिहासकार मानते हैं की सॉम की लड़ाई ने जर्मन सेना को थका दिया। मित्र देशों को 1918 में मिली जीत की बुनियाद यहीं से पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें