एय जयशंकर और माइकल वाल्ट्ज की मुलाकात
- फोटो : एक्स@DrSJaishankar
नए अमेरिकी एनएसए माइक वाल्ज के साथ बैठक
क्वाड और अमेरिका विदेश मंत्री के साथ बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने एक और शीर्ष बैठक की। वही थी- नए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइक वाल्ज के साथ। वाल्ज के लिए भी उसी दिन पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय बैठक थी। बैठक व्हाइट हाउस में हुई। बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा, 'आज दोपहर एनएसए वाल्ज से फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपसी लाभ सुनिश्चित करने और वैश्विक स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए हमारी दोस्ती को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
क्वाड की बैठक में क्या हुआ?
चीन को कड़ा संकेत देते हुए क्वाड देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें बलपूर्वक यथास्थिति को बदलने की कोशिश करने वाली किसी भी एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध किया गया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री इवाया ताकेशी के साथ शीर्ष अमेरिकी राजनयिक के रूप में अपनी पहली बहुपक्षीय बैठक की मेजबानी की। लगभग एक घंटे तक जारी बैठक के बाद मंत्रियों ने इस साल के आखिर में भारत में होने जा रहे ‘क्वाड लीडरशिप समिट’ की पुष्टि की।