फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के 100 दिन: अमेरिकी राष्ट्रपति ने 10 बड़े फैसले से दुनिया में मचाई हलचल, अब पनामा-गाजा पर काबू के संकेत

Mon, 28 Apr 2025 03:34 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप नीत सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने 10 बड़े फैसलों से पूरी दुनिया में हलचल मचाने में सफल रहे। नाटो और डब्लूएचओ से किनारा करना, भारत-चीन समेत कई देशों पर अधिक टैरिफ और अवैध प्रवासियों पर सख्ती ट्रंप के सबसे बड़े चौंकाने वाले फैसले रहे। अब उनकी नजरें पनामा और गाजा पर नियंत्रण हासिल करने पर है।
विज्ञापन
1 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 100 दिन - फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन होने वाले हैं। मगर इतने कम समय में उन्होंने अपने 10 बड़े फैससे से पूरी दुनिया में हलचल मचा दिया है। टैरिफ से लेकर अमेरिका का नाटो से किनारा करने तक दुनिया की कूटनीति नए रंग लेती दिख रही है। यूरोप से एशिया तक ट्रंप की धमक को महसूस किया जा रहा है। आइए, एक नजर डालते हैं ट्रंप के लिए अब तक के 10 बड़े फैसलों पर...
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI
अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों पर सख्ती
ट्रंप ने अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोगों की पहचान की और उन्हें देश से बाहर निकाल दिया। अपने सैनिक विमानों से अमेरिका ने इन अवैध प्रवासियों को उनके देश भेज दिया। इससे कई देशों के साथ अमेरिका की तनातनी भी हुई।
विज्ञापन

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, नाटो - फोटो : अमर उजाला
नाटो को पालने वाले अमेरिका ने ही साथ छोड़ा
डोनाल्ड ट्रंप का सबसे चौंकाने वाला फैसला नाटो से किनारा करना रहा। अमेरिका ने नाटो को एक तरह से पाला और पोसा। अमेरिका का हर राष्ट्रपति नाटो को भरपूर मदद करता था। मगर ट्रंप ने आते ही उससे किनारा कर लिया। उन्होंने यूरोपीय सहयोगियों पर आरोप लगाया कि वो अमेरिका के भरोसे बैठे हैं और रक्षा क्षेत्र में खर्च नहीं करते। उन्होंने नाटो से अमेरिका के निकलने तक की धमकी दे डाली।

4 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और कनाडाई पीएम कार्नी (फाइल) - फोटो : एएनआई
कनाडा को बताया अमेरिका का 51वां राज्य
ट्रंप ने शपथ लेते ही अमेरिका के विस्तार की बात कर दी। इससे उसके यूरोपीय सहयोगी ही भड़क गए। कनाडा को वो कई बार अमेरिका का 51वां राज्य बता चुके हैं। वहीं ग्रीनलैंड, पनामा और गाजा तक पर कंट्रोल करने की इच्छा जाहीर की।
विज्ञापन

5 of 11
टैरिफ को लेकर ट्रंप ने लिए कड़े फैसले - फोटो : PTI
ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ धमाका
सबसे बड़ा फैसला ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक कर) लगाने को लेकर था। ट्रंप ने उन सभी देशों पर टैरिफ लगा दिया, जो अमेरिकी सामानों पर अपने यहां टैरिफ लगाते थे। इससे पूरी दुनिया में हंगामा मच गया। आनन-फानन में दुनिया के बड़े-बड़े देश अमेरिका से डील करने जुट गए। आखिरकार चीन को छोड़कर ट्रंप ने सभी देशों को 90 दिनों में नई बिजनेस डील का वक्त दे दिया।
विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
डब्लूएचओ को अमेरिका ने कहा टाटा
कोरोना के समय से ही ट्रंप के निशाने पर विश्व स्वास्थय संगठन (डब्लूएचओ) रहा है। दूसरे कार्यकाल में उन्होंने अमेरिका को इससे बाहर कर दिया। अब तक अमेरिका ही डब्लूएचओ को सबसे ज्यादा फंड देता था। फिलहाल तो चीन फंड दे रहा है, मगर अमेरिका की जगह वो ले पाएगा, कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

7 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
यूएसएड पर रोक, गरीब देश परेशान
ट्रंप ने दूसरे कमजोर देशों को अमेरिका की तरफ से देने वाली यूएसएड (सहायता राशि) पर रोक लगा दी है। अमेरिका गरीब देशों को पीने के पानी से लेकर अनाज और दवाइयों तक के लिए फंड देता था। साथ ही विकासशील देशों को भी कई तरह की रियायत देता था। उनके इस फैसले से गरीब देशों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

8 of 11
ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई
यूक्रेन को छोड़ा, रूस को साधा
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के रुख के एकदम उलट ट्रंप ने यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया। यहां तक की व्हाइट हाउस में उनकी एक बैठक के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बहस भी हो गई। दूसरी तरफ, पुतिन के साथ लगातार फोन पर बातचीत करके ट्रंप चर्चा में रहे। ट्रंप के आने के बाद से दुनिया में रूस की धाक भी बढ़ी है। यह भी कहा गया कि अमेरिका और रूस अपने द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों को सुधारने के लिए तैयार हैं।

9 of 11
संघीय अमेरिकी शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ टकराव
ट्रंप की अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ भी तनातनी हुई। उन्होंने ने इन विश्वविद्यालयों को यहूदी विरोधी और हमास समर्थक बताकर निशाने पर लिया। कई एक्टिविस्ट स्टूडेंट्स को भी देश से निकाल दिया और फंड रोक दिया।

10 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : ANI
सरकारी नौकरियों की संख्या कम की
ट्रंप ने अमेरिका में सरकारी नौकरियों में छंटनी चली दी। फिजुल खर्च रोकने के लिए एलन मस्क के नेतृत्व में बने डीओजीई ने हजारों सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इससे अमेरिका में भी खूब विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

11 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
ईरान से डील की कोशिश
पिछली बार ईरान से न्यूक्लियर डील तोड़ने वाले ट्रंप इस कार्यकाल में उसके साथ डील करना चाहते हैं। ऐसा नहीं करने पर वो ईरान को सबक सिखाने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें