फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Los Angeles Fire: बेबस लोग, जलते आशियाने, लॉस एंजलिस में आग का तांडव जारी, देखिए तबाही की भयावह तस्वीरें

Fri, 10 Jan 2025 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजलिस

सार

लॉस एंजलिस की आग में दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी बेबस नजर आया और तमाम संसाधन होने के बावजूद अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 
विज्ञापन
1 of 11
लॉस एंजलिस में आग का तांडव - फोटो : पीटीआई
अमेरिका के लॉस एंजलिस में बीते हफ्ते से आग का तांडव जारी है। अब तक लॉस एंजलिस में मरने वालों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है। इस आग से अब तक पांच हजार से ज्यादा मकान, गाड़ियां और व्यवसायिक प्रतिष्ठान तबाह हो चुके हैं। हालात इस कदर खराब हैं कि अमेरिका की सरकार ने नेशनल गार्ड तैनात करने का फैसला किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 11
लॉस एंजलिस में लगी आग की तस्वीर - फोटो : पीटीआई
प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है। आग अभी भी तेजी से फैल रही है और मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सांता एना हवाओं की वापसी हो सकती है, जिसके चलते आग और ज्यादा विकराल रूप ले सकती है। 
विज्ञापन

3 of 11
आग बुझाने की कोशिशें जारी - फोटो : पीटीआई
आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं और हेलीकॉप्टर्स के द्वारा पानी गिराकर आग को बुझाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। हालांकि अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 

4 of 11
आग में आशियाना तबाह होने पर रोते लोग - फोटो : पीटीआई
आग से लोगों के आशियाने तबाह हो गए हैं। अपनी आंखों के सामने अपने सपनों के महल को तबाह होते देख कई लोग रोते देखे गए। 
विज्ञापन

5 of 11
आग में तबाह मकान - फोटो : पीटीआई
प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है। आग अभी भी तेजी से फैल रही है और मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सांता एना हवाओं की वापसी हो सकती है, जिसके चलते आग और ज्यादा विकराल रूप ले सकती है। 
विज्ञापन

6 of 11
लॉस एंजलिस की आग में कई हस्तियों के मकान जलकर खाक हुए - फोटो : पीटीआई
आग से अब तक पेरिस हिल्टन, बिली क्रिस्टल और एडम ब्रोडी जैसी हस्तियों के घर तबाह हो गए हैं। इनके अलावा भी कई अन्य मशहूर हस्तियों के घर आग से तबाह हुए हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
काफी कोशिशों के बावजूद अभी भी धधक रही आग - फोटो : पीटीआई
लॉस एंजलिस में लगी आग में अब तक 29 हजार एकड़ से ज्यादा बड़ा इलाका जलकर खाक हो चुका है। लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। कई हस्तियों के भी मकान आग में जलकर तबाह हो गए हैं। एक अनुमान है कि इस आग से करीब 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 

8 of 11
तबाही के बाद का मंजर - फोटो : पीटीआई
आग से अब तक पेरिस हिल्टन, बिली क्रिस्टल और एडम ब्रोडी जैसी हस्तियों के घर तबाह हो गए हैं। इनके अलावा भी कई अन्य मशहूर हस्तियों के घर आग से तबाह हुए हैं।

9 of 11
लॉस एंजलिस की आग से बड़े रिहायशी इलाके में खतरा बरकरार - फोटो : पीटीआई
लॉस एंजलिस का पैसिफिक पैलीसेड्स नामक इलाका भी आग की चपेट में है, जो कि कई मशहूर हस्तियों का ठिकाना है।

10 of 11
लॉस एंजलिस में लगी आग का भयावह दृश्य - फोटो : पीटीआई
लॉस एंजलिस की आग में दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी बेबस नजर आया और तमाम संसाधन होने के बावजूद अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। 
विज्ञापन

11 of 11
लॉस एंजलिस में लगी आग की सैटेलाइट इमेज - फोटो : पीटीआई
लॉस एंजलिस के जंगलों में लगी आग की वजह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि बिजली के तारों से आग लगी, जो धीरे-धीरे बड़े इलाके में फैल गई। सांता एना हवाओं ने भी आग को भड़काने में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते आग तेजी से फैली और इसने रिहायशी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा इलाका तबाह नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें