फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की आंखों से आकर्षित होकर मधुमक्खियों ने ऐसी की दर्दनाक हरकत, पी गईं सारे आंसू

Tue, 09 Apr 2019 11:06 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ताईवान में आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक युवती की आंख देखकर मधुमक्खियां इतना ज्यादा आकर्षित हुईं कि उसकी आंख में घुस गईं। 20 वर्षीय 'एमएस ही' नाम की युवती की आंख से पिछले कुछ समय से आंसू निकल रहे थे। इससे आकर्षित होकर चार जिंदा मधुमक्खियां आंसू पीने के लिए युवकी की आंखों में घुस गईं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंखों में खुजली और सूजन होने पर वह अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें टेस्ट के दौरान पता चला कि महिला की आंख के अंदर एक नहीं बल्कि चार जिंदा मधु मक्खियां हैं। ये मक्खियां महिला की आंख के सॉकिट में मौजूद थीं और इस वजह से लगातार आंसू बह रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
महिला ने डॉक्टरों को बताया कि खर-पतवार साफ करते हुए अचानक उसकी आंख में कीड़े चले गए थे। महिला का इलाज ताइवान के फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल में किया गया। अस्पताल में आंख से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉक्टर हुंग ची-थिंग ने कहा कि इस तरह का यह पहला मेडिकल केस है, जब आंख के अंदर जिंदा कीड़े पाए गए हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
ची-थिंग ने कहा कि आंख की जांच के दौरान कीड़े-मकोड़ों के पैरों जैसी कोई चीज नजर आई। मैंने माइक्रोस्कोप की मदद से इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए एक-एक करके बाहर निकाला, यह चार मधुमक्खियां थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
एमएस ने इस बारे में बताया कि काम करते हुए अचानक हवा के झोंके के साथ आंख में कुछ गिरता दिखा। पहले लगा कि यह धूल या मिट्टी है। लेकिन बाद में उनकी आंखें अचानक दुखने लगीं। इसके बाद उसकी आंखों से आंसू बहने लगे और सूजन भी आ गई। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
पानी से आंख को धोने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि आंखों में स्वीट बी ने हमला किया था। फूयिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर हंग ची-टिंग ने बताया कि ये मधुमक्खियां स्वीट बी के नाम से जानी जाती हैं। इस प्रजाति की मक्खियां पसीने की ओर आकर्षित होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एमएस का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि दिलचस्प बात ये है कि महिला की आंखों से इन मधुमक्खियों को जिंदा ही निकाल लिया गया। मक्खियां कई बार आंसुओं में मौजूद नमक से आकर्षित होकर इंसान की आंख में चली जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें