पाकिस्तान में ईशनिंदा का सबसे बदनाम मुकदमे का सामना करने वाली आसिया बीबी ने आखिरकार हुक्मरानों से तंग आकर पाकिस्तान छोड़ दिया है। उन्हें कनाडा ने शरण दी है। इस बात की पुष्टि उनके वकील ने की है। जानिए आखिर क्या था मामला जिसके कारण आसिया बीबी को ईशनिंदा के आरोपों का सामन करना पड़ा था:
विज्ञापन
2 of 14
asia bibi
- फोटो : dawn
आसिया बीबी का गांव इतानवाला लाहौर से दक्षिण पूर्व में करीब 40 मील दूरी पर स्थित है। यहां उपजाऊ जमीन होने के कारण खेत और बागीचे बहुत ज्यादा है। आसिया भी इन्हीं खेतों में काम करती थी।
विज्ञापन
3 of 14
वो ट्यूब वेल जहां से आसिया ने पानी लिया था
- फोटो : BBC
14 जून, 2009 को कई महिलाएं खेतों में काम करने के बाद आसिया के घर के पास आकर बैठ गईं और पानी की मांग की। जिसके बाद आसिया ने उन्हें पानी देने से पहले लाते समय उसमें से 2-3 घूंट पी लिया। फिर जग उन महिलाओं को दे दिया।
4 of 14
asia bibi
इस बात को लेकर वे मुस्लिम महिलाएं नाराज हो गईं और आसिया पर ईशनिंदा का आरोप लगा दिया। जिसके बाद वह पाकिस्तान के कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई।
विज्ञापन
5 of 14
आसिया बीबी की बेटियां
- फोटो : BBC
दरअसल आसिया बीबी ईसाई समुदाय से संबंध रखती हैं और पाकिस्तान में गैर मुस्लिम को दोयम दर्जे का समझा जाता है। पाकिस्तान में कई कट्टरपंथी मुसलमान दूसरी धार्मिक आस्था वाले के हाथों से खाना पीना पसंद नहीं करते हैं। वे मानते हैं कि जो मुसलमान नहीं हैं, वे अशुद्ध होते हैं।
विज्ञापन
6 of 14
आसिया बीबी की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद कट्टरपंथी सियासी जमात तहरीक-ए-लबैक के समर्थक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : BBC
घटना के पांच दिन बाद आसिया के घर पुलिस और मौलवी उग्र भीड़ के साथ आए और उसे जबरन घर से खींच कर निकाला। भीड़ ने आसिया को पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने आसिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
7 of 14
Supreme Court of Pakistan
इसके बाद 8 नवंबर, 2010 तो पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 295-सी के तहत आसिया को ईश निंदा आरोप में मौत की सजा सुनाई गई।
8 of 14
आसिया बीबी के लिए प्रार्थना करते ईसाई समुदाय के लोग
- फोटो : Social Media
17 नवंबर, 2010 को पोप बेनेडिक्ट XVI ने आसिया की रिहाई की मांग की और कहा कि पाकिस्तान में ईसाई भेदभाव का शिकार होते हैं।
9 of 14
सलमान तासीर
- फोटो : Social Media
4 जनवरी 2011 को पंजाब के राज्यपाल सलमान ताहीर की उन्ही के पुलिस बॉडीगार्ड ने हत्या कर दी क्योंकि वह जेल में आसिया से मिलने गए थे। बॉडीगार्ड ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से कहा कि आसिया मौत की हकदार है। आसिया की रिहाई के लिए ताहीर द्वारा दायर याचिका के बाद जरदारी ने केस की समीक्षा करने को कहा।
10 of 14
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : Social Media
2 मार्च, 2011 को पाकिस्तान के अकेले अल्पसंख्यक मंत्री शाहबाज की हत्या कर दी गई। उनकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने निंदा के कानूनों में बदलाव के लिए अभियान चलाया था।
11 of 14
court
16 अक्तूबर 2014 को लाहौर हाईकोर्ट ने आसिया बीबी की दोषसिद्धि को सही ठहराया और मृत्यु दंड को मंजूरी दे दी। लेकिन 22 जुलाई, 2015 को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मृत्यु दंड की सजा को तब तक के लिए निलंबित कर दिया जब तक अपील की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। मामले में आसिया के खिलाफ कुल 7 गवाह थे।
12 of 14
court
- फोटो : PTI
31 अक्तूबर, 2018 को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए आसिया के खिलाफ सुनाए गए फैसले को खारिज किया और रिहाई का फैसला सुनाया।
13 of 14
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : Social Media
जिसके बाद से कट्टरपंथियों ने पूरे देश में हंगामा शुरू कर दिया था। यहां तक की सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को भी धमकियां दी गई। जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी। हालात को देखते हुए आसिया बीबी को अज्ञाक जगह पर कड़ी सुरक्षा के बीच भेज दिया गया। जिससे वह उग्र भीड़ से बची रहें।
8 मई को आसिया बीबी को कनाडा ने शरण दे दी। इसकी पुष्टि उनके वकील ने की है। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।