अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप अपनी स्टाइल और खूबसूरती की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हैं। खास बात यह है कि इवांका केवल अपने ग्लैमरस लुक्स की वजह से ही चर्चा में नहीं हैं बल्कि वह अपने पिता की राजनीतिक सलाहाकार होने के चलते भी लोगों की जुबान पर रहती हैं। जानिए इवांका ट्रंप के बारे में कुछ खास बातें...
विज्ञापन
2 of 9
इवांका ट्रंप और जेरेड कुशनर
- फोटो : NBC
इवांका का जन्म न्यूयॉर्क में वर्ष 1981 में हुआ था और इवांका ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। इवांका की शादी वर्ष 2009 में गेरार्ड कश्नर से होने के साथ ही उन्होंने यहूदी धर्म अपना लिया। शायद आपको सुनने में भले ही थोड़ा अटपटा लगे की इतनी खूबसूरत और मॉडल से बढ़कर दिखने वाली इवांका मौजूदा समय में तीन बच्चों की मां हैं। 90 के दशक में वह मॉडलिंग भी किया करती थीं।
विज्ञापन
3 of 9
इवांका ट्रंप
इवांका बिजनेस और मॉडलिंग के अलावा लिखने का भी शौक रखती हैं। उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं। उनकी पहली किताब का नाम है 'ट्रंप कार्ड' और दूसरी किताब 'वीमेन हू वर्क: रिराइटिंग द रूल्स फॉर सक्सेस' लिखी हैं। बताया जाता है कि इस किताब में इवांका ने कामकाजी वुमेन्स के बारे में लिखा है।
4 of 9
ivanka trump
कहा जाता है कि 34 वर्षीय इवांका अपने माता-पिता के हर फैसले में साझीदार होती है और उन्होंने ही पिता ट्रंप का चुनाव अभियान भी संभाला था। इवांका ने कई बार फेमस मैग्जीन जैसे फोर्ब्स, गोल्फ, एवेन्यू के लिए फोटोशूट करवाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन
5 of 9
ivanka trump
फैशन इंडस्ट्री में अपने नाम सिक्का जमाने के बाद इवांका ने खुद का फैशन ब्रांड भी स्टार्ट किया। आज के समय में वो एक सफल बिजनेसवुमैन के तौर पर जानी जाती हैं। इसके साथ ही इवांका अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्डनेस की वजह से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं।
विज्ञापन
6 of 9
ivanka trump
इवांका की खूबसूरती की तारीफ केवल मेन्स ही नहीं बल्कि वुमेन्स भी उनकी प्रशंसा करते नहीं थकती। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिलाएं उनके जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा रही हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब हाल ही में एक महिला ने इवांका के जैसा दिखने के लिए 13 बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई।
विज्ञापन
7 of 9
ivanka trump
आपको जानकर भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन इतना खूबसूरत होने के बाद भी इवांका मेकअप आर्टिस्ट का सहारा नहीं लेती हैं। लेकिन वह ज्यादातर बिना मेकअप के बाहर निकलने से नहीं कतराती हैं और उनकी यहीं सिंपलनेस लोगों को बहुत भाती है।
8 of 9
ivanka trump
इवांका ने कई बार फेमस मैग्जीन जैसे फोर्ब्स, गोल्फ, एवेन्यू के लिए फोटोशूट करवाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने अपने पिता के चुनावी अभियान में बहुत सहयोग दिया, जिसके चलते उन्हें मैगजीन वैनिटी फेयर ने तो ट्रंप की प्रॉक्सी वाइफ तक लिखा था।
इवांका न केवल अपनी स्टाइल और खूबसूरती की वजह से चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं बल्कि उनकी दैनिक दिनचर्चा भी बड़ी यूनिक है। उन्होंने अपनी जीवन शैली के साथ कुछ इस तरह से ताल-मेल बैठा रखा है कि वह अपनी व्यस्त लाइफ से अपने छोटे-छोटे बच्चों के लिए भी पर्याप्त टाइम निकाल लेती हैं।
पढ़ें- अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा टैक्स बदलाव करने की तैयारी में ट्रंप