जेडी वेंस और उनके परिवार के साथ डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
ट्रंप ने पहले दिन कौन से अहम कार्यकारी आदेश जारी किए?
इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को शपथग्रहण के बाद अपने भाषण में रिपब्लिकन सरकार की योजना के बारे में जानकारी दे दी थी। इसी कड़ी में उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इनमें कुछ प्रमुख आदेश जन्म से नागरिकता का अधिकार खत्म करने, दक्षिणी सीमा पर आपातकाल लगाने, विश्व स्वास्थ्य संगठन और पेरिस जलवायु समझौते को छोड़ने का कदम, राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल लागू करने की पहल और अमेरिका में सिर्फ दो लिंगों की पहचान से जुड़ा आदेश है।