फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में ट्रंप युग की शुरुआत के साथ विदेश मंत्री जयशंकर और NSA की 'शानदार' बैठक, क्वाड देशों की भी बैठक

Wed, 22 Jan 2025 07:55 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद आज क्वाड देशों की बैठक हुई। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ऑस्ट्रेलिया की महिला विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया शामिल हुए। आईए इस बैठक की तस्वीरों पर एक नजर डालते है....
विज्ञापन
1 of 4
अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंंत्रियों की बैठक - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
अमेरिका में सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के साथ ही ट्रंप युग की शुरुआत हुई। इसी बीच अमेरिका में क्वाड देशों की बैठक भी हुई। इसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग भी शामिल हुई।



 
विज्ञापन

2 of 4
जयशंकर के साथ अमेरिका, जापाना और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
ये बैठक खास क्यों, जानें
ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद क्वाड देशों की ये बैठक कई मायनों में खास है। रिपब्लिकन खेमे के नेता ट्रंप के पदभार संभालने के बाद हो रही इस बैठक पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि ट्रंप कई बड़े फैसले कर चुके हैं और आने वाले दिनों में कई अहम फैसलों के संकेत भी दे चुके हैं। इस बैठक से उनके कार्यकाल में विदेश नीति के संकेत भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एस जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
अमेरिका के नए विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर
क्वाड बैठक में भारत का पक्ष रख रहे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल बने नए विदेश मंत्री बने मार्को रुबियो से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के माध्यम से साझा की। 

मुलाकात के बाद बोले जयशंकर
अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात के बाद एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मार्को रुबियो से उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक में मिलकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने लिखा कि हमारी व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा की, जिसके रुबियो प्रबल समर्थक रहे हैं। साथ ही बैठक में हमने देश-विदेश के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। जयशंकर ने आगे लिखा कि हमारे रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की आशा है।
विज्ञापन

4 of 4
एय जयशंकर और माइकल वाल्ट्ज की मुलाकात - फोटो : एक्स@DrSJaishankar
एनएसए माइकल वाल्टज से मिले एस जयशंकर
क्वाड बैठक के दौरान एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइक वाल्ट्ज से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि आज दोपहर एनएसए माइकल वाल्ट्ज से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमने भारत और अमेरिका के साथ-साथ वैश्विक स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए हमारी दोस्ती को मजबूत करने पर चर्चा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें