अक्सर ऐसा देखा गया है कि 12 साल की उम्र में ज्यादातर बच्चे भविष्य के अपनाने वाले करियर को लेकर संजीदा नहीं होते। लेकिन अर्जेंटीना के 12 वर्षीय छात्र लियोनार्डो निकानोर क्विंतेरोस ने स्कूल खोलकर एक मिसाल कायम की है। अपने इस स्कूल के माध्यम से लियानार्डो गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद कर रहा है जो स्कूल की फीस नहीं जुटा पाते।
विज्ञापन
2 of 5
लियोनार्डो अपने विद्यार्थियों के साथ
- फोटो : Social Media
चार से 40 साल तक के 36 छात्र
कुछ महीने पहले झोपड़ी में शुरू हुए इस स्कूल में अब 4 वर्ष से लेकर 40 साल तक के 36 विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। एक छात्र ने बताया कि, जो बच्चे स्कूल में एडमिशन नहीं ले पाते। यह स्कूल उनके लिए है। लियो लास पिएड्रिटास शहर में रहते हैं। उन्होंने अपने स्कूल का नाम पैट्रिया यूनिटी स्कूल रखा है।
विज्ञापन
3 of 5
लियोनार्डो निकानोर क्विंतेरोस
- फोटो : Social Media
स्कॉलरशिप पर टीचर्स एजुकेशन की पढ़ाई
छात्रा क्लारिन कहती हैं, "लियोनार्डो मेरे घर से 40 मिनट की दूरी पर रहता है। वह स्कूल से अपनी पढ़ाई खत्म कर हमें पढ़ाने आता है। अब वह स्कॉलरशिप लेकर टीचर्स एजुकेशन की पढ़ाई भी कर रहा है। सभी स्टूडेंट्स उसे पसंद करते हैं।"
4 of 5
लियानार्डो अपनी दादी रामोना के साथ
- फोटो : Social Media
अपने स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल दोनों हैं
इस स्कूल को खोलने में में उसकी 70 वर्षीय दादी रामोना ने मदद की है। वे इस स्कूल में पढ़ने जाती हैं। दादी रामोना कहती हैं, "आज लियोनार्डो अपने स्कूल का टीचर और प्रिंसिपल दोनों ही है। मुझे उस पर गर्व है। उसकी कोशिश ने इन स्टूडेंट्स की जिंदगी बदल दी है। स्कूल हमारे घर के पास ही बना है। स्कूल बहुत बड़ा नहीं है।"
लियोनार्डो निकानोर अपने स्कूल में एक बच्ची को पढ़ाते हुए
- फोटो : Social Media
मदद को बढ़े कई हाथ
लियोनार्डो के उत्साह को देखते हुए कई संस्थाएं उसकी मदद करने के लिए आगे आई हैं। आसपास के लोगों ने हर संभव मदद की पेशकश की है। लोगों की सहायता से इस स्कूल की हालत में हर दिन बेहतरी हो रही है। यहां पढ़ने वाले बच्चों की भी संख्या बढ़ी है। यहां बेंच, ब्लैकबोर्ड, स्टूडेंट्स के लॉकर और छोटी सी लाइब्रेरी भी है।