फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद पर श्रीलंका का हाई वोल्टेज ड्रामा, अंपायर ने कहा बदलो गेंद तो भड़क गए चांदीमल

Sun, 17 Jun 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sri lanka
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कथित बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण श्रीलंका की टीम दो घंटे की देरी से मैदान पर उतरी। एक समय मैच पर ही संकट खड़ा हो गया था। बाद में श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर उतरने को तैयार हुए।
विज्ञापन

2 of 5
अलीम डार
अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड ने दूसरे दिन की समाप्ति पर गेंद की स्थिति (कंडीशन) को लेकर सवाल उठाए थे। तीसरे दिन की शुरुआत पर अंपायरों ने श्रीलंकाई टीम से कहा कि वह इस गेंद से खेल जारी नहीं रख सकते। इस पर विवाद हो गया और मेहमान कप्तान दिनेश चांदीमल ने टीम के साथ मैदान पर उतरने से मना कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
दिनेश - फोटो : Deccan Chronicle
दूसरे दिन विंडीज ने डेवोन स्मिथ के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से दो विकेट पर 118 रन बना लिए थे। श्रीलंका ने पहली पारी में 253 रन बनाए थे। विवाद इतना बढ़ा कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ और श्रीलंका के कोच चंडिका हथुरासिंघे और टीम मैनेजर असांका गुरुसिन्हा भी विचार-विमर्श में जुटे नजर आए।

4 of 5
श्रीलंका टीम - फोटो : crictracker
माना जा रहा है कि श्रीलंकाई बॉल टेंपरिंग के किसी आरोप को बाद में चुनौती देंगे। विंडीज के स्कोर में पांच पेनाल्टी अंक जोड़ दिए गए हैं। बाद में मैच शुरू हुआ और स्मिथ (61) की मदद से 76 ओवरों में चार विकेट पर 216 रन बना लिए थे। टीम श्रीलंका से 37 रन पीछे थी जबकि छह विकेट शेष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीलंका
विश्व क्रिकेट के इतिहास में केवल एक बार ऐसा हुआ है कि जब मैच रद्द हुआ है। 2006 में पाकिस्तान पर बॉल टेंपरिंग के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पांच रन की पेनाल्टी लगी थी। पाक टीम ने चाय के बाद मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया था तब अंपायरों ने ऐसा किया था। मार्च में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बेनक्राफ्ट पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बॉल टेंपरिंग का दोषी पाया गया और उन पर प्रतिबंध लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें