फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद खान ने खोले दिल के राज, बताया किसे करते हैं सबसे ज्यादा पसंद 

Sun, 17 Jun 2018 06:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rashid khan
अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर और आईपीएल सीजन-11 में अपनी गेंदबाजी का खौफ दिखाने वाले राशिद खान ने एक कार्यक्रम में अपने दिल के सारे राज खोल दिए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह सबसे ज्यादा किस गेंदबाज को पसंद करते हैं। आइये जानते हैं कि राशिद ने और क्या चौंकाने वाले खुलासे किएः
विज्ञापन

2 of 6
राशिद खान
गौरतलब है कि वाकई अपने गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले राशिद टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए। जिसका नतीजा यह हुआ कि अफगानिस्तान को 262 रन के विशाल स्कोर से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने गेंदबाजी में 34.5 ओवरों में 154 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में राशिद 14 गेंद खेलकर मात्र 7 रन अपनी टीम के लिए बटोरे।
 
विज्ञापन

3 of 6
rashid khan
गौरतलब है कि पिछले दो सालो में राशिद श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन से काफी कुछ सीख रहे हैं, लेकिन उन्हें अपना फेवरेट नहीं बताया। टी-20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले राशिद ने 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' शो के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने स्पिन गेंदबाजी करना किससे सीखा।

4 of 6
राशिद खान
दरअसल, कमेंटेटर गौरव कपूर के शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' में राशिद ने अपने दिल के सारे राज खोल दिए। गौरव के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'अनिल कुंबले और शाहिद अफीरीदी का फैन मैं बचपन से ही रहा हूं। इन दोनों गेंदबाजों से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है।' इसके अलावा शेन वॉर्न के बारे में पूछे जाने पर राशिद ने कहा, ' इसमें कोई दो राय नहीं है, वह वाकई दुनिया के बेस्ट स्पिनर रहे हैं। मगर मुझे तेज गति से बॉल फेंकने वाले कुंबले और अफरीदी जैसे स्पिन गेंदबाज ज्यादा पसंद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राशिद खान
इसके अलावा राशिद ने बताया, 'वह गेंदबाजी की तुलना में ज्यादा बल्लेबाजी किया करते थे। मगर साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बॉलिंग करने की सलाह दी।' दरअसल, राशिद की गेंद पर बल्लेबाज चकमा खा जाते थे और यही कारण था कि कप्तान उनसे बल्लेबाजी से ज्यादा गेंदबाजी कराते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशिद खान - फोटो : ESPN
आईसीसी की टी-20 क्रिकेट रैंकिंग में पहला स्थान लाकर सबको चौंकाने वाले राशिद ने आईपीएल के 11वें सीजन में भी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 59 रन देकर 21 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें