फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022: चुनाव लड़ रहे 10 विधायकों की उम्र में अजब इजाफा, पांच साल में कोई तीन तो कोई नौ साल बढ़ा

सार

70 सीटों की उत्तराखंड विधानसभा में 2017 में जीते 50 विधायक फिर से मैदान में हैं। इनमें से 10 विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पिछले पांच साल में उस तरह नहीं बढ़ी जैसी बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 11
उत्तराखंड चुनाव 2022 - फोटो : Amar Ujala

उत्तराखंड विधानसा चुनाव की सभी सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। 70 सीटों की विधानसभा में 2017 में जीते 50 विधायक फिर से मैदान में हैं। इनमें से 10 विधायक ऐसे हैं जिनकी उम्र पिछले पांच साल में उस तरह नहीं बढ़ी जैसी बढ़नी चाहिए। इन विधायकों की उम्र में पांच साल में तीन से लेकर नौ साल तक का इजाफा हुआ है।  आइये जानते हैं इन विधायकों और उनके उम्र में हुए इजाफे के बारे में…

विज्ञापन

2 of 11
प्रदीप बत्रा - फोटो : Amar Ujala
प्रदीप बत्रा
2017 में रुड़की से भाजपा के टिकट पर जीते प्रदीप बत्रा की उम्र में पांच साल में नौ साल का इजाफा हुआ है।  2017 के हलफनामे में उनकी उम्र  47 साल थी। इस बार के हलफनामे में उनकी उम्र 56 साल है।
विज्ञापन

3 of 11
मनोज रावत - फोटो : Amar Ujala
मनोज रावत
केदारनाथ सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीते मनोज रावत ने 2017 में अपनी उम्र 47 साल बताई थी। इस बार उन्होंने अपनी उम्र 54 साल बताई है। पिछले पांच साल में उनकी उम्र में सात साल का इजाफा हुआ है।

4 of 11
सहदेव सिंह पुंडीर - फोटो : Amar Ujala
सहदेव सिंह पुंडीर
सहसपुर से भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर पांच साल में सात साल बढ़े हैं। 2017 के हलफनामे में उनकी उम्र  49 थी। बार के हलफनामे में उनकी उम्र 56 साल है।
विज्ञापन

5 of 11
सुबोध उनियाल - फोटो : Amar Ujala
सुबोध उनियाल
नरेन्द्रनगर से भाजपा विधायक सुबोध उनियाल पांच साल में सिर्फ चार साल बढ़े हैं। जबकि, दोनों हलफनामे दायर करने में पांच साल दो दिन का अंतर है। 2017 में उन्होंने 25 जनवरी को हलफनामा दायर किया था। वहीं, 2022 में उन्होंने 27 जनवरी को नामांकन किया।
विज्ञापन

6 of 11
हरीश सिंह धामी - फोटो : Amar Ujala
हरीश सिंह धामी
2017 में धारचूला से कांग्रेस के टिकट पर जीते हरीश सिंह धामी पांच साल में छह साल बढ़े हैं। 2017 के हलफनामे में उनकी उम्र  40 थी। इस बार के हलफनामे में उनकी उम्र 46 साल है। 2017 में उन्होंने 23 जनवरी को अपना हलफनामा दायर किया था। वहीं, इस साल उन्होंने 24 जनवरी को अपना हलफनामा दायर किया है।
विज्ञापन

7 of 11
गोविंद सिंह कुंजवाल - फोटो : Amar Ujala
गोविंद सिंह कुंजवाल
2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीते जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल पांच साल में छह साल बढ़े हैं।  2017 में उन्होंने 23 जनवरी को जबकि इस बार 27 जनवरी को नामांकन किया है।

8 of 11
कैलाश चंद्र गहतोड़ी - फोटो : Amar Ujala
कैलाश चंद्र गहतोड़ी
2017 में भाजपा के टिकट पर चंपावत से जीते कैलाश चंद्र गहतोड़ी पांच साल में तीन साल बढ़े हैं। 2017 के हलफनामे में उनकी उम्र 49 साल थी। इस बार के हलफनामे में उनकी उम्र 52 साल है।

9 of 11
दीवान सिंह बिष्ट - फोटो : Amar Ujala
दीवान सिंह बिष्ट
रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट पांच साल में चार साल बढ़े हैं। 2017 में भाजपा के टिकट पर जीते बिष्ट 2017 के हलफनामे में 63 साल के थे। इस बार वो 67 साल के हैं। 2017 में उन्होंने 27 जनवरी को हलफनामा दायर किया था। इस बार उन्होंने 24 जनवरी को हलफनामा दायर किया है।

10 of 11
यशपाल आर्य - फोटो : Amar Ujala
यशपाल आर्य
बाजपुर विधायक यशपाल आर्य पांच साल में तीन साल बढ़े हैं। 2017 में वो भाजपा के टिकट पर जीते थे।
विज्ञापन

11 of 11
सौरभ बहुगुणा - फोटो : Amar Ujala
सौरभ बहुगुणा
सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा पांच साल में चार साल बढ़े हैं। 2017 में वो भाजपा के टिकट पर जीते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें