फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव...घरों, दुकानों और गलियों में भरा पानी; SDRF ने लोगों को किया रेस्क्यू

Wed, 07 Aug 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। साथ ही जगह-जगह गलियों में कमर-कमर तक पानी भर गया है। जलभराव होने के कारण मकानों में फंसे लोगों को एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
1 of 5
रुद्रपुर में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से कल्याणी नदी उफान पर है। मुखर्जीनगर और जगतपुरा के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, सड़क पर पानी भरे होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
रुद्रपुर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है। साथ ही जगह-जगह गलियों में कमर-कमर तक पानी भर गया है। जिसके बाद एसडीआरएफ की ओर से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
सड़कों पर जमा पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भारी बारिश के चलते जगतपुरा वार्ड नंबर चार, शक्ति विहार, आजाद नगर एवं तीन पानी डेम में जलभराव हो गया है। ज्यादा जलभराव होने से और सुरक्षा के दृष्टिगत जगतपुरा से 250 लोगों को बालिका विघा मंदिर जगतपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आवास विकास एवं भंडारी कांवेन्ट स्कूल, जगतपुरा में ठहराया गया है।
 

4 of 5
गलियों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आजादनगर क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित 40 परिवार के लोगों को एसडीआरएफ जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सुरक्षित स्थान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टनकपुर एनएच पर मलबा आने से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला
चंपावत में भी 12 घंटे से बारिश जारी है। बारिश के कारण टनकपुर एनएच पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। एनएच बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्वाला समेत कई स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आया है। एनएच मलबा हटाने के कार्य में लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें