फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का उत्साह: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे; देखें तस्वीरें

Wed, 26 Feb 2025 09:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 3
महाशिवरात्रि पर मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। रुद्रपुर के पांच प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

2 of 3
जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त नीलकंठ महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मंदिरों में लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें