फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Traffic Jam: तस्वीरों की जुबानी...हर मोड़ पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें, फंसे सैलानी; लोग परेशान

Sat, 13 Jun 2026 12:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में पर्यटन सीजन के चलते शनिवार सुबह से ही सड़कों पर भारी वाहन दबाव बन गया, जिससे शहर के प्रवेश मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात रेंगने लगा। स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों तक को सुबह से ही जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन
1 of 4
Nainital traffic jam - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन सीजन के चलते शनिवार सुबह से ही नैनीताल की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला। शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात रेंग-रेंग कर चलता रहा। सुबह के समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
nainital - फोटो : अमर उजाला
मल्लीताल, तल्लीताल, मॉलरोड और बारापत्थर मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 4
Nainital traffic jam - फोटो : अमर उजाला
एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि सप्ताहांत और पर्यटन सीजन के कारण नैनीताल में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल को प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जा रहा है तथा शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नगर भेजा जा रहा है।

 
विज्ञापन

4 of 4
नैनीताल - फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रही है ताकि जाम की स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें