नैनीताल में घटना के बाद तल्लीताल कोतवाली में हंगामा करते संगठन के लोग और अन्य
- फोटो : संवाद
12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हुआ बवाल
नैनीताल में मुस्लिम समुदाय के एक वृद्ध व्यक्ति की ओर से 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने की सूचना मिलने पर बुधवार रात हिंदू संगठन आक्रोशित हो उठे थे। भीड़ ने कोतवाली का घेराव किया और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। देर रात तक यहां बवाल होता रहा। इससे यहां पहुंचे पर्यटक भयभीत हो गए।