फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा हत्याकांड: गठरी में लाश का हाल देख कांपे पुलिसवाले, मुश्ताक ने नृशंता से मारा; भाई ने दुपट्टे से की पहचान

Thu, 01 May 2025 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर

सार

उधमपुर के खटीमा में प्रेमी मुश्ताक ने प्रेमिका पूजा की बर्बरता से हत्या कर दी। पूजा की लाश गठरी में देख पुलिसवाले भी हैरान रह गए। साढ़े पांच महीने से पूजा को खोज रहा भाई आशीष उसका शव देख रो पड़ा।
विज्ञापन
1 of 11
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला
उधमपुर के खटीमा में काली पुलिया अंडरपास से जैसे ही पूजा का शव मिला, भाई आशीष विश्वास सिर कटी लाश को देखकर फफक पड़ा। बहन के दुपट्टे को देखकर उसने शव की शिनाख्त की। रूंधे गले से आशीष ने बताया कि रक्षाबंधन पर जब बहन ने उसे राखी बांधी थी तो उसने यही दुपट्टा पहना था। उसे एक पल के लिए विश्वास ही नहीं हुआ कि जिस बहन की राखी से उसकी कलाई सजती थी, वह अब इस दुनिया में नहीं रही। उसकी इस कदर निर्मम हत्या की गई कि शव को पहचानना भी मुश्किल हो गया। साढ़े पांच महीने से दिन रात वह बहन पूजा की सलामती की दुआ मांग रहा था। बुधवार को मुश्ताक ने निर्मम हत्या की दास्तां बया की तो आशीष के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

 
विज्ञापन

2 of 11
पूजा की फाइल फोटो और बहन की लाश देखकर रोता बड़ा भाई - फोटो : संवाद
बहन के साथ हुई हैवानियत की कल्पना करते-करते उसके रोंगटे खड़े हो गए और आंखों से दुख का सैलाब बहता चला गया। कभी वह बहन के दुपट्टे को तो कभी अपनी सूनी कलाई को देखकर रोता रहा। जब थोड़ा संभला तो बस हत्यारोपी को कोसते हुए पुलिस से उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करता। कहा कि इससे ही उसकी बहन की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 11
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मुश्ताक की शादी का पता चलने पर सितारगंज आई थी पूजा
सितारगंज में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आए मुश्ताक अली ने बताया कि वर्ष 2022 में रुद्रपुर बस अड्डे पर उसकी पूजा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में जान पहचान बढ़ने लगी। कुछ समय बाद मुश्ताक भी गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा। इसी बीच, दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर लौटकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसका पता चलने पर पूजा भी सितारगंज पहुंची और उसकी मुश्ताक के साथ कहासुनी हुई। पंचायत में दोनों के बीच समझौता कराया गया। 

4 of 11
खटीमा में नंदना नहर के इसी अंडर पास पर मिला था पूजा का शव - फोटो : संवाद
पूजा करती थी मुश्ताक की आर्थिक मदद
प्रेम प्रसंग के बाद मुश्ताक ने पूजा का काफी फायदा उठाया। सूत्रों के मुताबिक पूजा ने उसे सितारगंज में एक प्लॉट खरीदकर दिया। इसके अलावा वह समय-समय पर उसकी आर्थिक मदद भी करती थी। कुछ साल प्रेम प्रसंग में रहने के बाद वह शादी से मुकर गया। इस बीच उसने निकाह भी कर लिया। पूजा ने इसका विरोध किया तो उसने रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन

5 of 11
खटीमा में नंदना नहर के इसी अंडर पास पर मिला था पूजा का शव - फोटो : संवाद
कुटरी में पंक्चर की दुकान चलाता था मुश्ताक
लोगों ने बताया कि हत्यारोपी मुश्ताक अली कुछ साल पहले कुटरी गांव में पंचर लगाने की दुकान चलाता था। वह सितारगंज और खटीमा दोनों जगह रहता था। इसी बीच वह किराये पर टैक्सी चलाने का काम भी करने लगा।
विज्ञापन

6 of 11
बहन की लाश देखकर रोता बड़ा भाई - फोटो : संवाद
पति से अलग रह रही थी पूजा
जानकारी के अनुसार, पूजा का विवाह शक्तिफार्म में हुआ था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। विवाह के कुछ साल बाद वह अपने पति से अलग रहने लगी। वह गुरुग्राम में अपनी छोटी बहन के साथ नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुश्ताक से जान पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि पहले बेटी पूजा के साथ ही रहती थी। मुश्ताक ने बेटी को बेचने का सौदा कर दिया। इस करतूत की भनक लगने पर वह बेटी को अपने साथ ले आए।
विज्ञापन

7 of 11
पूजा के परिजनों से जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : संवाद
सितारगंज कोतवाली पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि नवंबर में जब उसकी बहन लापता हो गई थी, जब वह लोग गुमशुदगी दर्ज करवाने के लिए सितागरंज कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई सहयोग नहीं किया। पूजा की गुमशुदगी दर्ज नहीं गई। इसके बाद पूजा की छोटी बहन ने गुरुग्राम में पूजा की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

8 of 11
पूजा हत्याकांड - फोटो : संवाद
युवती की गुरुग्राम में गुमशुदगी दर्ज थी। कॉल डिटेल के आधार पर सितारगंज निवासी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। लिव इन रिलेशन के बारे में अभी जानकारी नहीं है। युवक ने युवती की हत्या की बात कबूली है। उसकी निशानदेही पर युवती की सिर कटी लाश नहर से बरामद की गई। सिर अभी बरामद नहीं हुआ है। - मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।

9 of 11
घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव - फोटो : संवाद
पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका का गला काटकर फेंक दिए सिर और धड़
उधमसिंहनगर जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर और धड़ को ठिकाने लगा दिया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने बीते साल दिसंबर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

10 of 11
घटनास्थल से बरामद चादर में लिपटा पड़ा शव - फोटो : संवाद
जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। पूजा नवंबर में सितारगंज आ गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। 

 
विज्ञापन

11 of 11
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला
गला काटकर की हत्या और नहर में फेंका शव
इस पर पुरमिला ने 19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया। उसने साढ़े पांच महीने पहले पूजा की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूल की।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका का कत्ल: युवक ने गला काट यहां फेंका धड़, सिर को थैले में डालकर डुबोया; मुश्ताक ने पूजा को इसलिए मारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें