भवाली-नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाईपास पर मंगलवार दोपहर मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा सड़क पर जा गिरा, जिससे बाईपास पूरी तरह बंद हो गया। गनीमत रही कि इससे पहले एक टैक्सी के यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
भवाली-नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाईपास पर मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही की मलबे के सड़क पर गिरने से पहले एक टैक्सी वाहन में यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर मलबा आने के चलते सेनिटोरियम बाईपास पूर्ण रूप से बंद हो गया है।
विज्ञापन
2 of 4
बारिश से नाले उफान पर
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी राजीव पांडे ने कहा कि बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बंद हुई है। साथ ही एक वाहन में सवार यात्री भी बच गए। इधर भीमताल में बाईपास, मल्लीताल बाजार, ब्लॉक रोड, नौकुचियाताल और मिनी स्टेडियम में भारी बारिश के चलते नाला उफान में आने से लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
बारिश से नाले उफान पर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि सिंचाई विभाग और प्रशासन की लापरवाही के चलते ही नाला उफान में आया है और लोगों के घरों में पानी घुस गया। उन्होंने कहा मिनी स्टेडियम के पास नाले के उफान में आने से ऊर्जा निगम के बिजली के पोल को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही इससे लोगों को करंट फैलने का भी डर लग रहा है।
वहीं भवाली-भीमताल मोटर मार्ग पर मेहरागांव के पास गधेरा आने के चलते सड़क बंद होने से यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। धारी के पदमपुरी से सोमवारी आश्रम के पास बहने वाली नदी के उफान में आने से मंदिर परिसर में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।