इस बार शिवरात्रि सोमवार को पड़ने की वजह से इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है और यह संयोग करीब 12 साल बाद पड़ रहा है। सोमवार का दिन महादेव की आराधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए यह तिथि अपने आप में श्रेष्ठ है।
विज्ञापन
12 साल बाद आया शुभ संयोग, भोले की पूजा में रमे भक्त
2 of 8
कनखल मंदिर
- फोटो : amar ujala
एक संयोग और हैं जिसने इस महाशिवरात्रि के महत्व को कई गुना बढ़ा दिया है। सालों बाद सिंहस्थ योग निर्मित हुआ है। देव गुरु बृहस्पति, सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान महाशिवरात्रि की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होंगे, साथ ही भक्तों पर विशेष कृपा करेंगे।
विज्ञापन
12 साल बाद आया शुभ संयोग, भोले की पूजा में रमे भक्त
3 of 8
टपकेश्वर मंदिर
- फोटो : amar ujala
हर-हर महादेव, जय भोले, बम बम भोले के जयकारों से देहरादून के शिवालय गूंज उठे। भक्तों के दर्शनों के लिए रविवार रात 12:30 बजे ही शिव मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे।
12 साल बाद आया शुभ संयोग, भोले की पूजा में रमे भक्त
4 of 8
टपकेश्वर मंदिर
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले मंदिर प्रबंधन दूध, दही, शहद आदि सामग्री से भोले बाबा का भव्य अभिषेक किया गया। टपकेश्वर, सिद्धेश्वर, प्राचीन शिव मंदिर में देर रात से ही मेले सा माहौल है। रविवार शाम को श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में 2100 दीयों से रंगोली सजाई गई है।
विज्ञापन
12 साल बाद आया शुभ संयोग, भोले की पूजा में रमे भक्त
5 of 8
टपकेश्वर मंदिर
टपकेश्वर मंदिर में रविवार रात 11 बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगने लगी थी। बारह बजे मंदिर प्रबंधन ने अभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन
12 साल बाद आया शुभ संयोग, भोले की पूजा में रमे भक्त
6 of 8
टपकेश्वर मंदिर
- फोटो : amar ujala
टपकेश्वर के दिगंबर भरत गिरी ने बताया कि सोमवार को पंजाब की टीम आएगी जो हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
12 साल बाद आया शुभ संयोग, भोले की पूजा में रमे भक्त
7 of 8
हरिद्वार
- फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि के दिन सेवादार श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात रहेंगे। महंत किशन गिरी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार के पास जागर पार्टियां जागरण करेंगी। मंदिर परिसर में लगने वाले मेला के लिए देर रात ही झूले लगकर तैयार हो गए हैं। इस बार कई नए झूले भी लगे हैं।
12 साल बाद आया शुभ संयोग, भोले की पूजा में रमे भक्त
8 of 8
टपकेश्वर मंदिर
- फोटो : amar ujala
श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में हरिद्वार से लाए गंगाजल एवं 51 प्रकार की अन्य पूजन सामग्री से देश के शहीदों के लिए श्री पृथ्वीनाथ जी का विशेष अभिषेक किया गया। सोमवार को सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को केसरयुक्त दूध का प्रसाद बांटा जाएगा। केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में रात बारह बजे से विशेष पूजन होने लगा था। मेला भी यहां सज गया है। नालापानी क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में भी दूर-दूर से श्रद्धालु सोमवार को जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। क्लेमेंटटाउन स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में भी मेला लग चुका है। मसूरी रोड स्थित श्री प्रकाशेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर भव्य पूजन किया जाएगा।