सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो सैनिकों की चिताएं थीं तो दूसरी ओर उनकी पत्नियों की। एक साथ उठती लपटों के बीच तीन परिवारों के सपने, खुशियां और अरमान भी मानो जल गए हो। आखिरी विदाई देते वक्त परिजनों की आंखों से आंसुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही थी।
मुक्तिधाम में नायक सौरभ सिंह नेगी और नायक राजेश सिंह रावत की चिताएं एक-दूसरे के साथ जलाई गईं। सौरभ की चिता के बायीं ओर उनकी पत्नी सविता नेगी की चिता सजाई गई, जबकि राजेश की चिता के दायीं ओर नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं की चिता को मुखाग्नि दी गई।
एक साथ चार चिताओं को अग्नि के हवाले होते देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक गई। किसी के लिए यह अपने बेटे को खोने का दुख था तो किसी के लिए पति और जीवनसंगिनी को हमेशा के लिए खो देने का असहनीय दर्द।
UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट