कुख्यात अपराधी विनय त्यागी हत्याकांड में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि गंभीर हालत में इलाज के लिए भटकाया गया। एंबुलेंस की स्पीड भी कम कर दी थी। गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत के पीछे अनगिनत सवाल हैं।
हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की मौत के पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विनय त्यागी की हत्या केवल 20 लाख रुपये के लेनदेन का नतीजा थी, या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। इस बीच गैंगस्टर की बेटी तनवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि गोली लगने के बाद गंभीर हालत में विनय को लेकर तीन-तीन अस्पतालों के चक्कर लगाए गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए भटकाया गया। एंबुलेंस की स्पीड कम कर दी गई थी।
विज्ञापन
2 of 13
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा के दौरान विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी तनवी ने देर से हायर सेंटर पहुंचाने पर भी सवाल खड़े किए। परिवार ने पूरे प्रकरण की विधिवत जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बेटी ने कहा, कानूनी लड़ाई को जारी रखा जाएगा। दोषियों को सजा दिलाकर ही पिता के मृत्यु का प्रतिशोध लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 13
एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी के बाहर बैठे विनय त्यागी के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पुलिस का दावा है कि सन्नी यादव और उसके साथी अजय ने रंजिश में फायरिंग की। इस घटना को गैंगवार का भी नतीजा माना जा रहा है। परिजनों का दावा है कि विनय त्यागी के पास करीब 750 करोड़ रुपये के कालेधन से जुड़ी अहम जानकारी थी।
4 of 13
जागृति विहार सेक्टर 1 में अंतिम यात्रा से पहले पिता की मौत के बाद घर जाते विनीत त्यागी के बेटे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि जिस तरह हमला हुआ क्या वह पहले से प्लानिंग का नतीजा था? पुलिस को इस सवाल का भी जवाब खोजना होगा कि हमलावरों को जाम के ठीक समय विनय त्यागी का वाहन वहां पहुंचने की सूचना कहां से मिली।
संगीन वारदातों को दिया अंजाम
कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले गैंगस्टर विनय त्यागी को 16 वर्ष की उम्र में अपने सहपाठी को पीटने के मामले में बाल सुधार गृह भेजा गया था। वह जब लौटा तो उसने सुधरने के बजाय अपराध को ही पेशा बना लिया। 1985 में वह शरद त्यागी गिरोह में शामिल हुआ। इसके बाद कुख्यात बदन सिंह बद्दो, नीरज भाटी, धर्मेंद्र सिरोही और सुनील राठी के साथ भी उसका नाम जुड़ा।
विज्ञापन
6 of 13
Vinay tyagi attack
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शूटरों से बरामद पिस्तौल और तमंचे की होगी फोरेंसिक जांच
हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर अंधाधुंध फायरिंग में प्रयुक्त पिस्तौल, तमंचा और बरामद खोखे फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। विनय त्यागी के शरीर में लगी गोलियों से पुलिस वाहन पर मिले निशान और बरामद खोखों का मिलान कराया जाएगा। हमलावर शूटरों से पुलिस ने एक पिस्तौल और तमंचा बरामद किया था।
विज्ञापन
7 of 13
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
24 दिसंबर को लक्सर में हुए विनय त्यागी शूटआउट मामले में 25 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी दो शूटर सन्नी उर्फ शेरा व अजय निवासी काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से .32 बोर की एक पिस्तौल और 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए थे।
8 of 13
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना से जुड़े वीडियो में भी एक शूटर के हाथ में पिस्तौल नजर आ रही है। पुलिस को घटनास्थल पर पिस्तौल से चली गोली के खोखे बरामद हुए थे। शूटरों ने पुलिस के वाहन पर भी गोली दागी थी। वाहन पर गोलियों के निशान बने हैं। प्रारंभिक जांच में शूटआउट के दौरान छह से अधिक गोलियां चलने की बात सामने आई है। इनमें से अधिकांश पिस्तौल से चली हैं।
9 of 13
पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बरामद असलाह को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में सभी तथ्यों को शामिल किया जा रहा है। - राजीव रौथाण, प्रभारी निरीक्षक, लक्सर, कोतवाली
यह था पूरा मामला
बता दें कि बुधवार को रुड़की कारागार से पेशी के लिए एसीजेएम कोर्ट लक्सर ले जाने के दौरान विनय त्यागी पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। विनय त्यागी को तीन गोली लगी थीं। गोली लगने के बाद उसे 24 दिसंबर की रात को एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया था। विभिन्न जांचों के बाद ऑपरेशन कर उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।
11 of 13
Vinay tyagi attack
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शनिवार सुबह करीब 7:35 बजे उसने दम तोड़ दिया। विनय त्यागी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ लक्सर नताशा सिंह पुलिस बल के साथ एम्स पहुंच गईं। नताशा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शाम करीब चार बजे शव को परिजनों को सौंप दिया गया। करीब एक घंटा शव घर पर रखने के बाद परिवार के लोगों ने बृजघाट पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
12 of 13
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा से पहले गली के बाहर तैनात पुलिस व मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया में भी छाया रहा त्यागी
मौत के बाद विनय त्यागी सोशल मीडिया में छाया रहा। कुछ यूजर्स ने मामले में पुलिस पर सवाल उठाए तो कुछ पुलिस के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। कई ने हमले के स्थान और पुलिस के गोली न चलाने पर भी पोस्ट कीं।
गैंगस्टर विनय त्यागी के अंतिम यात्रा से पहले गली के बाहर तैनात पुलिस व मौके पर मौजूद सीओ सिविल लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या में बदलेगा जानलेवा हमले का मामला
एम्स ऋषिकेश में हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की मौत के बाद पुलिस लक्सर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धाराएं शामिल करने की तैयारी कर रही है। 24 दिसंबर को नगर में फ्लाईओवर पर हुए शूटआउट के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।