फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के पहाड़ों को फिर से आबाद करेंगे भगवान बदरीनाथ

Wed, 20 Apr 2016 11:19 AM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रसाद ऑनलाइन बिक्री - फोटो : file photo
भगवान बद्रीविशाल भक्तों को पुण्यलाभ देने के साथ पहाड़ से होने वाले पलायन पर भी अंकुश लगाने में मदद करेंगे। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने इस बारे में महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है।
Trending Videos
विज्ञापन

देवभूमि के पहाड़ों को फिर से आबाद करेंगे भगवान बदरीनाथ

2 of 6
प्रसाद ऑनलाइन बिक्री
इसके तहत बीकेटीसी पर्वतीय इलाकों में न सिर्फ चौलाई समेत प्रसाद बनाने में काम आने वाले कृषि उत्पादों को बढ़ावा देगी बल्कि किसानों से उनके उत्पादों को अच्छी कीमतों पर खरीदेगी। योजना को मूर्तरूप देने के लिए बीकेटीसी जोशीमठ में अत्याधुनिक प्लांट लगाने जा रही है।
विज्ञापन

देवभूमि के पहाड़ों को फिर से आबाद करेंगे भगवान बदरीनाथ

3 of 6
बद्रीनाथ केदारनाथ प्रसाद ऑनलाइन बिक्री
बीकेटीसी चौलाई समेत अन्य कृषि उत्पादों से ‘बद्रीश लड्डू - केदार लड्डू’ के नाम से प्रसाद बनाएगी। यह प्रसाद न सिर्फ चारधाम यात्रा के दौरान बल्कि होली, दीपावली जैसे मौके पर पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रसाद बद्रीनाथ धाम के साथ ही ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा। समिति जोशीमठ में प्लांट लगाने जा रही है, जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

देवभूमि के पहाड़ों को फिर से आबाद करेंगे भगवान बदरीनाथ

4 of 6
बद्रीनाथ केदारनाथ प्रसाद ऑनलाइन बिक्री
योजना के अंतर्गत बीडू, तिमला, खुमानी और मेहल जैसे पर्वतीय जंगलों के फलों की मांग भी बढ़ेगी। इनका उपयोग प्रसाद में ड्राई फ्रूट के तौर पर किया किया जाएगा। बीकेटीसी के प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर किसानों से कृषि उत्पाद खरीदेंगे।
विज्ञापन

देवभूमि के पहाड़ों को फिर से आबाद करेंगे भगवान बदरीनाथ

5 of 6
बद्रीनाथ केदारनाथ प्रसाद ऑनलाइन बिक्री
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में प्रतिदिन औसतन 75 लाख रुपये के प्रसाद की बिक्री होती है। बीकेटीसी की तीन करोड़ से अधिक के कारोबार की योजना है। पिछले साल समिति ने 30 लाख रुपये के प्रसाद की बिक्री की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि के पहाड़ों को फिर से आबाद करेंगे भगवान बदरीनाथ

6 of 6
बद्रीनाथ केदारनाथ प्रसाद ऑनलाइन बिक्री
‘यदि यह योजना लागू हो जाती है, तो इससे पर्वतीय इलाकों से पलायन रुकेगा, साथ ही पहाड़ के लोगों की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।’
- बीडी सिह (सीईओ, बीकेटीसी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें