फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Bus Accident: रेस्क्यू दल से पहले ग्रामीण बने फरिश्ते... खामोशी में दब गई इंसानी चीखों की दर्दनाक कहानी

Wed, 31 Dec 2025 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी बस विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नौबाड़ा से रामनगर जा रही बस में सवार सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
almora accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अल्मोड़ा हादसे के बाद प्रशासनिक रेस्क्यू दल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए खुद मोचर्चा संभाल लिया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचे और बिना किसी संसाधन के अपने स्तर से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के खाई में गिरते ही अफरा-तफरी मच गई थी। ऐसे कठिन हालात में स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया और उन्हें सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया गया। 
 
विज्ञापन

2 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू दल को बस के नीचे दबे दो लोगों के शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू टीम ने रस्सियों की मदद से बस को दूसरी ओर खिसकाया जिसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ग्रामीण मौके पर न पहुंचते तो घायलों की हालत और गंभीर हो सकती थी। ग्रामीणों की तत्परता और साहस से कई जिंदगियां बचाई जा सकीं।
 
विज्ञापन

3 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एकांत में अनसुनी रह गईं चीख-पुकार
यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पहाड़ की खामोशी में दब गई इंसानी चीखों की दर्दनाक कहानी भी है। हादसे के बाद कुछ देर तक खाई में गिरी बस से उठती मदद की पुकार और कराहें एकांत में अनसुनी गईं। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां से 500 मीटर दूर अमोली ग्राम रह पंचायत का सिरकौन है। 
 

4 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बस के खाई में गिरते ही घायल यात्री दर्द से कराहते रहे लेकिन सुनसान इलाके के कारण उनकी आवाजें किसी तक तुरंत नहीं पहुंच सकीं। कई यात्रियों ने मोबाइल से अपनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

5 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल अवस्था में भी सड़क तक पहुंचे चालक
बस हादसे के बाद जहां हर ओर अफरा-तफरी का माहौल था, वहीं घायल अवस्था में भी चालक ने जिम्मेदारी और साहस का परिचय दिया। हादसे में घायल हुए बस चालक नवीन चंद्र तिवारी निवासी ओखलढुंगा, नैनीताल ने गंभीर चोटों के बावजूद हिम्मत जुटाई और खाई से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंचकर सहायता की गुहार लगाई। स्थानीय निवासी दीपक रिखाड़ी ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मुख्य सड़क पर पहुंचा। उसने यहां से गुजर रहे लोगों को हादसे की जानकारी दी।
 
विज्ञापन

6 of 12
Almora accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा में सौ फीट गहरी खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत, 12 घायल
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी बस विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। नौबाड़ा से रामनगर जा रही बस में सवार सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चालक-परिचालक समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 19 सवारियां थीं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

7 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को सुबह करीब 8.15 बजे बस संख्या यूके 07 पीए 4025 अनियंत्रित होकर सिरकौन बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस रक्षेश्वर मंदिर को जाने वाली कच्ची सड़क पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बस में सवार एक यात्री जितेंद्र रिखाड़ी ने फोन के माध्यम से अपने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

 

8 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रामनगर रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी के बाद रानीखेत विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल और सल्ट विधायक महेश जीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। डीएम अंशुल सिंह, एसएसपी देवेंद्र पींचा और एसपी हरबंश सिंह भी मौके पर पहुंचे। डीएम का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

9 of 12
भिकियासैंण में सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सड़क हादसे में मृत सात लोगों का रानीखेत उप जिला अस्पताल की टीम ने सीएचसी भिकियासैंण पहुंचकर मृतकों का पोस्टमार्टम किया। जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। 
 

10 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घायल ऋषिकेश एम्स रेफर
विनायक भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास हुए बस हादसे में गंभीर दो घायल नंदा बल्लभ और हंसी देवी को हेली से रेस्क्यू कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया है।
 

11 of 12
विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस बेकाबू होकर खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की राहत
डीएम अंशुल सिंह के आदेश पर मृतकों के आश्रितों को कुल 14 लाख रुपये (दो-दो लाख) की राहत राशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि तहसीलदार भिकियासैंण को आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। डीएम अंशुल सिंह ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

12 of 12
भिकियासैंण सड़क हादसे में मृत दंपत्ति गोविंद बल्लभ मठपाल और पार्वती देवी - फोटो : परिजन
मृतकों की सूची
तारा देवी (45) पत्नी महेश चन्द्र, निवासी पाली
गोविंद बल्लभ मठपाल (80) पुत्र कुलोमणी, निवासी धार-बाखली, जमोली
पार्वती देवी (75) पत्नी गोविंद बल्लभमठपाल, निवासी धार-बाखली, जमोली
उमेश (18) पुत्र ऐतराउल, जिला दयलेख, नेपाल
गणेश (20) पुत्र भीम बहादुर, जिला दयलेख, नेपाल
नंदन सिंह (70) पुत्र भूपाल सिंह, निवासी जमोली
गोविंदी देवी (58) पत्नी हरीश सिंह, निवासी घुघुती


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें