फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार: सुरेश खन्ना वित्त तो मोदी के खास एके शर्मा बने ऊर्जा मंत्री, 10 ग्राफिक्स में देखें किसे कौन सा विभाग मिला? 

Mon, 28 Mar 2022 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के शपथ ग्रहण के तीसरे दिन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग अपने पास रखा है। इसाके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को ऊर्जा मंत्री भी बनाया गया है। 25 मार्च को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी के अलावा 52 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। आइए ग्राफिक्स के जरिए देखते हैं कि किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया गया...
विज्ञापन

2 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
योगी सरकार में 18 कैबिनेट मंत्री
केशवकेशव प्रसाद मौर्य:
ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण। 
ब्रजेश पाठक: चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण। 
सुरेश खन्ना: वित्त एवं संसदीय कार्य। 
सूर्य प्रताप शाही: कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान। 
स्वतंत्र देव सिंह: जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण।
विज्ञापन

3 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
बेबी रानी मौर्य: महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार। 
लक्ष्मी नारायण चौधरी: गन्ना विकास एवं चीनी मिलें। 
जयवीर सिंह: पर्यटन एवं संस्कृति। 
धर्मपाल सिंह: पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा। 
नंद गोपाल नंदी: औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई तथा निवेश प्रोत्साहन।

4 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
भूपेंद्र चौधरी: पंचायती राज
अनिल राजभर: श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय। 
जितिन प्रसाद: लोक निर्माण। 
संजय निषाद: मत्स्य।
विज्ञापन

5 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
राकेश सचान: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग। 
अरविंद कुमार शर्मा: नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत। 
योगेंद्र उपाध्याय: उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी। 
आशीष पटेल: प्रविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप। 
विज्ञापन

6 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
नितिन अग्रवाल:
आबकारी और मद्य निषेध
कपिल देव अग्रवाल:  व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास
रवींद्र जायसवाल:  स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन
संदीप सिंह: बेसिक शिक्षा 
गुलाब देवी: माध्यमिक शिक्षा
गिरीश चंद यादव: खेल एवं युवा कल्याण
धर्मवीर प्रजापति: कारागार एवं होमगार्ड
विज्ञापन

7 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
असीम अरुण: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति
जयंत प्रताप सिंह राठौर: सहकारिता
दयाशंकर सिंह: परिवहन
नरेंद्र कश्यप: पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण
दिनेश प्रताप सिंह: उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात
अरुण कुमार सक्सेना: वन एव पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
दयाशंकर मिश्र 'दयालु': आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

8 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
यूपी कैबिनेट में 20 राज्यमंत्री
दिनेश खटीक:
जल शक्ति
संजीव गोंड: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
बलदेव सिंह औलख: कृषि, कृषि शिक्षा तथा कृषि अनुसंधान
रामकेश निषाद: जल शक्ति विभाग
जसवंत सैनी: संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास विभाग
अजीत पाल: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
मनोहर लाल मन्नू कोरी: श्रम एवं सेवायोजन विभाग

9 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
संजय गंगवार: गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग
केपी मलिक: वन, पर्यावरण, जन्त उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
बृजेश सिंह: लोक निर्माण विभाग
सुरेश शाही: कारागार
सोमेंद्र तोमर: ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग
अनूप प्रधान वाल्मीकि: राजस्व विभाग
प्रतिभा शुक्ला: महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग
विज्ञापन

10 of 10
Yogi Cabinet 2.0 - फोटो : Amar Ujala
रजनी तिवारी: उच्च शिक्षा विभाग
राकेश राठौर गुरु: नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग
सतीश शर्मा: खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग
मयंकेश्वर सिंह: संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
दानिश आजाद अंसारी: अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
विजय लक्ष्मी गौतम: ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभिनियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें