एक भाषण ने राष्ट्रीय स्तर पर बना दी पहचान
2019 लोकसभा चुनाव होना था। 22 मार्च को बेंगलुरु में एक सभा को तेजस्वी ने संबोधित किया। अपने भाषण का एक अंश तेजस्वी ने ट्वीटर पर शेयर किया तो देखते ही देखते वो वायरल हो गया। तेजस्वी ने कहा था, 'सभी भारत विरोधी ताकतें मोदी को रोकने के लिए एकजुट हो गई हैं। जबकि मोदी का एजेंडा है एक नया भारत बनाने का, उनका एजेंडा है उन्हें रोकने का। उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। अगर आप मोदी के साथ हैं, आप भारत के साथ हैं। अगर आप मोदी के साथ नहीं हैं, तो आप भारत विरोधी ताकतों को मजबूत कर रहे हैं।'
इस भाषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तब के भाजपा अध्यक्ष रहे अमित शाह का दिल जीत लिया। तेजस्वी को लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु दक्षिण से टिकट मिल गया। इस सीट से भाजपा के अनंत कुमार सांसद थे। उनके देहांत के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि अब यहां से उनकी पत्नी तेजस्विनी भाजपा की उम्मीदवार होंगी। लेकिन पार्टी के चयन ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया। चुनाव में तेजस्वी ने शानदार जीत हासिल की और महज 28 साल की उम्र में सांसद बन गए।