फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आईपीएल मैच में यशस्वी और धोनी की ये तस्वीर यूपी के इस जिले में क्यों हो रही वायरल? जानिए कनेक्शन

Tue, 29 Sep 2020 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
1 of 5
धोनी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते यशस्वी। - फोटो : सोशल मीडिया
IPL 2020: कोरोना वायरस के बीच शुरू हुए आईपीएल 2020 को 10 दिन हो चुके हैं। आईपीएल के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मैच की छोटी सी वीडियो क्लिप और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आरआर के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नजर आ रहे हैं।
 

 

विज्ञापन

2 of 5
23 सितंबर (बुधवार) आईपीएल का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शारजाह में खेला गया था। इस दौरान मैच में टॉस के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान से बाहर चले गए थे। उसी समय कैमरे में यशस्वी जायसवाल और धोनी का एक फुटेज रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
जो अभी भी वायरल हो रहा है। वीडियो में यशस्वी एमएस धोनी को के सामने हाथ जोड़कर नमस्ते कर रहे हैं। युवा खिलाड़ी का यह छोटा सा वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद यशस्वी की खूब सराहना हो रही है। सऊदी अरब में रिकॉर्ड की गई ये वीडियो उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बहुत वायरल हो रही है।

4 of 5
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के सुरियावां के रहने वाले यशस्वी जायसवाल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। युवा बल्लेबाज का बचपन गुरबत में गुजरा है। उनके पिता ने पानी पूरी (गोलगप्पे) का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया। एक वक्त था जब यशस्वी खुद इस काम में अपने पिता का हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यशस्वी जायसवाल। - फोटो : सोशल मीडिया।
वक्त गुजरा और क्रिकेट के उनके शौक और जुनून ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा दिया। भारतीय अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज रहे यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से आईपीएल के 13वें सत्र से इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें