जयपाल, दर्शन, पार्थ और लालू भाई भरवाड।
- फोटो : संवाद
यात्रियों से बातचीत
काशी में विकास और आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला। यहां आने के बाद महसूस हुआ कि धार्मिक स्थलों के विकास के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। - जयपाल, गुजरात
काशी विश्वनाथ धाम का भव्य स्वरूप देखकर वह अभिभूत हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के बावजूद व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास यहां दिखाई देता है। - दर्शन धामेचा, गुजरात
गुजरात से काशी तक का सफर केवल यात्रा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता को महसूस करने का अवसर है। काशी पहुंचकर यहां की आध्यात्मिकता और विकास दोनों को करीब से देखने का मौका मिला। - पार्थ सोलंकी, गुजरात
काशी में आकर ऐसा लगा जैसे परंपरा और आधुनिकता एक साथ चल रही हैं। विश्वनाथ धाम का विकास श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा है। उन्होंने कहा कि काशी का बदलता स्वरूप देखकर गुजरात के युवाओं में भी उत्साह है। - लालू भाई भरवाड, गुजरात