फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः 12वीं की छात्रा को कार में बैठाकर भागा युवक, पकड़ने के बाद सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई  

Sun, 28 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
महिला का अपहरण
भाई के साथ स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा को एक युवक कार में बैठाकर भाग गया। बहन को कार में जाते देख भाई शोर मचाते हुए स्कूल पहुंचकर अध्यापकों को बताया। घरवालों को भी सूचना दी गई। अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
युवती का अपहरण
छात्रा के भाई बताया कि ने मेरी बहन 12वीं में पढ़ती है। शनिवार की सुबह हम दोनों साथ में स्कूल जा रहे थे। जैसे ही स्कूल के पास पहुंची कि तभी एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में बैठे युवक ने बहन को बैठाया और चला गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी100 - फोटो : amar ujala
घटना की जानकारी होने पर डायल 100 की पुलिस कार का पीछा करने लगी। कार की तलाश में एसओ मेंहनगर और सीओ लालगंज सहित छात्रा के गांव के लोग जुट गए। कार चालक इनसे बचने के लिए इधर-उधर के रास्तों से कार लेकर भागता रहा। 

 

4 of 5
beat
सुबह नौ बजे से शुरू हुआ यह क्रम करीब ढाई घंटे बाद उस समय समाप्त हुआ जब पीछा कर रहे ग्रामीणों ने कार को एक गांव के सिवान से पकड़ लिया। लोग कार चालक की धुनाई करने लगे, तभी पीछे से पुलिस पहुंच गई। कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
पूछताछ के दौरान कार चालक ने बताया कि वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव का निवासी है। आरोपी ने बताया कि छात्रा से उसकी पुरानी जान पहचान है। उसके फोन कर बुलाने पर वह आया हुआ था। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की थाने में पंचायत चल रही थी। सीओ लालगंज सच्चिदानंद के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। अभी तहरीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें