फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने प्रेम विवाह कर छोड़ा, युवती ने उठाया ये कदम, सब हैरान

Mon, 03 Dec 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर के युवक ने जौनपुर की युवती से प्रेम विवाह किया। दोनों एक साल तक साथ में रहे। फिर अचानक युवक ने युवती को छोड़ दिया और चला गया। युवती ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। बात नहीं बनते देख बाद युवती ने ऐसा कदम उठा लिया कि हर कोई हैरान है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
marriage
मिर्जापुर के कछवां निवासी एक युवक वाराणसी के एक कॉलेज से सिंगिंग की पढ़ाई करता था। वहीं जौनपुर के मछलीशहर निवासी युवती भी पढ़ा करती थी। यहां दोनों में बातचीत शुरू हुई। दोनों में प्यार हुआ इसके बाद दोनों ने राजातालाब स्थित एक मैरिजहॉल में अपने दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। एक कमरा लेकर साथ रहने लगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
wife beats her husband
एक साल तक साथ रहे। बीच-बीच में दोनों में हो रहे विवाद से तंग आकर युवक दिल्ली चला गया और वही एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा। युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक का उसके पास ना तो फोन आ रहा था और न ही उसने कोई संपर्क किया। 

 

4 of 5
bride
युवती उसके घर पर रहने के उद्देश्य से शुक्रवार को उसके घर आ गई। युवक की मां ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इस पर युवती घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। यह बात जब गांव वालों को पता चली तो ग्रामीणों ने युवती का पक्ष रखते हुए कछवां -चुनार रोड को जाम कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। इस बीच पुलिस और घरवालों ने युवती को यह कहकर घर भेज दिया कि युवक दस दिन बाद आएगा तब आना। इस पर वह चली गई लेकिन शाम को वह फिर लौट आई और धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें