फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, गला रेता हुआ, पुलिस को हत्यारे की तलाश

Tue, 09 Mar 2021 02:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शख्स की गला रेत कर हत्या होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शख्स का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था, जो लहूलुहान था। शव से खून बह रहा था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को शव की जानकारी सुबह हुई। जिसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। युवक की हत्या सुबह की गई या रात में की गई है, इसका पुलिस को अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
सीसीटीवी फुटेज से हत्यारे की तलाश
घटना वाराणसी में सारनाथ क्षेत्र के पुराना पुल पुलिस चौकी के पास की है, जहां सड़क किनारे शव पड़ा मिला था। घटना स्थल पर फील्ड यूनिट के साथ सारनाथ थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के पुरानापुल चौकी क्षेत्र में पुलकोहना मुस्लिम बस्ती स्थित एक चहारदीवारी के पास सड़क किनारे एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। जिसे चहारदीवारी के भीतर किराये पर रहने वाले निसार खान के लड़कों आरिफ और फैजान ने देखा।

4 of 5
दोनों ने बताया कि वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद की तरफ जा रहे थे तभी उन्हें मुंह के बल गिरा हुआ खून से लथपथ युवक दिखा। दोनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की हुई पहचान
मौके पर पहुंचे सारनाथ थाना प्रभारी ने युवक की शिनाख्त खालिसपुर सरायमोहाना निवासी धनंजय राय(35) के तौर पर की। युवक लोन पास कराने का काम करता था। सारनाथ थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजनों से बातचीत कर उसकी रंजिश और अन्य बिंदुओं को खंगाला जा रहा है। जल्द ही वारदात की वजह स्पष्ट कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें