फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी@30 Days : 30 फैसले, 30 बड़े बदलाव

Thu, 20 Apr 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 13
सीएम योगी आदित्यनाथ
प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली योगी सरकार के 30 दिन पूरे हो गए हैं। सबका साथ, सबका विकास के वादे के साथ 19 मार्च को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ ने 30 दिन में कई ऐसे फैसले लिए जिनसे यूपी की सूरत बदलने लगी है। आगे की स्लाइड में जानें योगी राज के 30 बड़े फैसले और बदलाव-
विज्ञापन

2 of 13
सीएम योगी आदित्यनाथ
अपराधियों के बुरे दिन योगी सरकार ने सभी प्रकार के माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की घोषणा की है। इसके लिए सरकार पूरी योजना के तहत कार्य कर रही है। सरकार के एजेंडे में भूमाफिया और खनन माफिया सबसे ऊपर हैं। सरकार के इस फैसले का असर भी दिखने लगा है। सोनभद्र समेत पूरे प्रदेश में अवैध खनन पूरी तरह से रोक लग गई है। सरकार ने फैसला किया है कि सभी थानों में रिसेप्शन पर एक महिला और एक पुरुष जरूर होगा। सभी थानों में फरियादियों के लिए पानी की व्यवस्था होगी और किसी भी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज होगी।
विज्ञापन

3 of 13
Yogi
किसानों के अच्छे दिन योगी सरकार ने सत्ता में आते ही अपना सबसा बड़ा वादा पूरा कर दिया। योगी सरकार ने करीब दो करोड़ किसानों का एक लाख रुपये कर्ज माफ कर दिया। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं और आलू की ‌रिकार्ड खरीद के लिए आदेश दिए हैं। वहीं चीनी मिलों को गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने के लिए कहा गया है। योगी के इन फैसलों को बहुत तेजी से लागू किया जा रहा है।

4 of 13
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
गायों की तस्करी पर रोक योगी सरकार ने प्रदेश में अवैध बूचड़ खानों पर रोक लगा दी है। वहीं राज्य में गायों की तस्करी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले का सूबे जहां काफी ‌विरोध हुआ वहीं काफी समर्थन भी हुआ। इस बीच सरकार ने घोषणा की कि वैध तरीके से व्यापार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 13
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
एंटी रोमियो स्‍क्वाड योगी सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया। यूपी पुलिस कालेजों के आसपास लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। इससे लड़कियों में भय कम हुआ है। कुछ लड़कियों ने पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकायत की जिस पर सीएम ने सख्त कदम उठाए थे।
विज्ञापन

6 of 13
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
तीन तलाक की समाप्ति यूपी चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं का सम‌र्थन पाने वाली योगी सरकार तीन तलाक को खत्म करने को अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखा हुआ है। अभी मंगलवार को सीएम योगी ने तीन तलाक की तुलना द्रोपदी के चीरहरण से की थी। सरकार के इस सख्त रुख का असर है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को तीन तलाक देने वालों के सामाजिक बहिष्कार की घोषणा करना पड़ा है।
विज्ञापन

7 of 13
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
मुस्लिम लड़कियों की शादी योगी सरकार ने हर साल 100 मुस्लिम लड़कियों की शादी का फैसला किया है। इसके अलावा योगी सरकार ने मदरसों को आधुनिक बनाने की योजना पर काम कर रही है। ताकि इसमें गणित, विज्ञान और अन्य भाषाओं को भी पढ़ाया जा सके। इस संबंध में अभी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के करीबी जफर सरेशवाला ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

8 of 13
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
गोमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट योगी सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट घोटाले की जांच शुरू कर दी है। सीएम योगी ने रिवरफ्रंट का दौरा कर वहां की व्यवस्‍था पर कड़ी आपत्ति जताई थी। वहीं अब सभी मंत्री अपने विभागों के बारे में प्रेजेंटेशन देंगे। कोई भी मंत्री विभाग से संबंधित फाइल घर लेकर नहीं जाएगा। सरकारी दफ्तरों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सरकारी दफ्तरों में हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से होगी।  

9 of 13
सीएम योगी आदित्यनाथ
समय पर दफ्तार पहुंचने का निर्देश भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों को 15 दिनों में संपत्ति और खातों की जानकारी देने का आदेश दिया है। वहीं कर्मचारियों और अधिकारियों को टाइम पर दफ्तर पहुंचने का आदेश सीएम ने दिया है। इसका कठोरता के साथ पूरे सूबे में पालन किया जा रहा है।

10 of 13
योगी आदित्यनाथ
भरपूर बिजली योगी सरकार ने पूरे सूबे में भरपूर बिजली सप्लाई के लिए हाल ही में केंद्र सरकार के साथ करार किया है। इसके अलावा नवरात्री व रामनवमी पर अयोध्या में 24 घंटे बिजली देने का आदेश दिया है। सरकार ने गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया है।

11 of 13
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
डाक्‍टरों पर सख्ती
योगी सरकार ने सरकारी डॉक्टर्स को समय पर अस्पताल पहुंचने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डाक्टरों को कड़ी चेतावनी दी है। इसका असर ये हुआ है कि डाक्टर समय पर अस्पताल आने लगे हैं। वहीं यूपी में करीब 3 हजार नए मेडिकल स्टोर खोलने का आदेश दिया है, जहां गरीबों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। वहीं समाजवादी एंबुलेंस योजना का नाम बदल दिया गया है। साथ ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ नई एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है।

12 of 13
YOGI - फोटो : SELF
प्राइवेट स्कूलों पर नकेल योगी सरकार ने फीस के नाम पर अनाप शनाप वसूली करने वाले प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी दी है। योगी की इस चेतावनी के बाद प्राइवेट स्कूलों ने कई फीस खत्म कर दिए हैं। वहीं सरकार ने सरकारी टीचर्स को स्कूल में टी-शर्ट न पहनने का आदेश दिया है। साथ ही टीचर्स को 100% हाजिरी सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

13 of 13
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
गरीबों के लिए सस्ती थाली
योगी सरकार जल्द ही शहरी गरीबों के लिए सस्ती थाली योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत तीन रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में भोजन दिया जायगा। इसके लिए राज्य सरकार पूरे सूबे में अन्नपूर्णा भोजनालयों की स्‍थापना करेगी। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें