मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा भोले की नगरी में एक और रिकार्ड बनाया है। वह ऐसा करने वाले पहले सीएम बन गए। सीएम योगी चंदौली में हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बनारस पहुंचे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मार्कंडेय महादेव दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। शाम 5:30 बजे सीएम के पहुंचते ही कांवरिया और भक्तों ने उनका हर-हर महादेव के जयघोष के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 5
मार्कंडेय महादेव की आरती करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य द्वार तक खड़े भक्त हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे। अपने गोरक्षनाथ पीठ की परंपराओं के अनुरूप सीएम मंदिर में बिल्कुल उसी रूप में दिखाई दिए। सर पर भगवा साफा बांधकर सीएम ने देवाधिदेव महादेव का विधिवत पूजन संपन्न किया।
4 of 5
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला
यह पहला मौका है कि जब सावन के महीने में किसी सीएम ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। आधे घंटे तक उन्होंने मंदिर परिसर में जलाभिषेक के बाद महादेव की विधिवत आराधना की। मंदिर के पुजारी श्यामू महाराज के साथ गोस्वामी समाज के पुजारियों ने षोडशोपचार विधि से मुख्यमंत्री को पूजन कराया। बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ काशी में पंचक्रोसी परिक्रमा करने वाले पहले सीएम बने थे।
सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र और समाज के कल्याण की कामना के लिए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आया हूं। सावन के महीने में मार्कंडेय महादेव के दर्शन के साथ ही शिवभक्तों का भी दर्शन मिला है। शिव भक्तों की सुरक्षा, सुविधा, मंदिरों की व्यवस्था को देखने आया हूं।