कोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले पुलिस सभी लोगों की चेकिंग कर रही थी। तभी वह गफलत का शिकार हो गई और हंगामा हो गया। पुलिस ने हेलमेट लगाए बाइकसवार को रोका और चेंकिंग करने लगी। बाइकसवार ने जब गुस्से में अपना हेलमेट हटाया तो कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 6
कचहरी परिसर में सुरक्षा का रहा व्यापक बंदोबस्त
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले की दीवानी कचहरी में बुधवार को दोहरे हत्याकांड मामले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी थी। इस बाबत कोर्ट परिसर और आसपास के की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। सुरक्षा को लेकर कचहरी परिसर से लेकर पूरी कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील रही।
विज्ञापन
3 of 6
mau
- फोटो : अमर उजाला
सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा के नेतृत्व में सुबह नौ बजे के बाद दीवानी कचहरी के मुख्य द्वार से प्रवेश करने वालों की जांच शुरू हो गई। अधिवक्ताओं के भी वाहनों की चेकिंग के साथ ही उनका शरीर भी जांचा जा रहा था। उसी दौरान एक महिला अधिवक्ता हेलमेट लगाए अपनी बाइक से कचहरी पहुंची।
4 of 6
क्राइम न्यूज़
- फोटो : self
इस दौरान सीओ के रोकने पर सिपाही ने पुरूष समझकर उसको चेक किया। इस पर महिला अधिवक्ता भड़क गई। मामले को देख अन्य अधिवक्ता भी महिला वकील के साथ हो लिए। कोर्ट परिसर में ही बवाल की स्थिति हो गई। इस दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन
5 of 6
दोहरे हत्याकांड में विधायक मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश
- फोटो : अमर उजाला
विरोध के बाद सीओ मधुबन वहां से हट गई। इसके बाद वकीलों की चेकिंग बंद कर दी गई। दूसरी तरफ मुख्तार अंसारी की पेशी को लेकर दिनभर चली उठापटक का पटाक्षेप बुधवार शाम को चार बजे मुख्तार के कोर्ट से वापस लौट जाने पर हुआ।
मुख्तार अंसारी ने दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब कचहरी में प्रवेश किया। इसके बाद सीधे एडीजे कोर्ट नंबर एक पहुंचे। इस दौरान सदर विधायक ने अपना बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के बाद उन्हे वापस बांदा जेल के लिए रवाना कर दिया गया।