फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बच्ची की मौत के बाद महिलाओं ने वृद्धा को डायन बताकर पीटा

Fri, 28 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
1 of 5
देश चाहे कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें गहरी हैं। आज भी लोग अप्रत्याशित मौत का संबंध डायन, भूत-प्रेत इत्यादि चीजों से करते हैं। ताजा मामला यूपी के बलिया जिले का है जहां एक बच्ची की मौत के बाद कसूर महिला का दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें ...


 
विज्ञापन

महिला के खिलाफ दी तहरीर

2 of 5
demo pic

बच्ची की मौत के बाद वृद्ध महिला को गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बच्ची के पिता ने महिला पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर भी दे दी। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर गांव में पांच वर्षीय लड़की की मौत को लेकर गांव के ही एक वृद्ध महिला को डायन कहते हुए कुछ महिलाओं ने मारपीट कर घायल कर दिया।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Teacher beat student - फोटो : Demo Pic
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। बताया जाता है कि संगीता (5) पुत्री विनोद तुरहा निवासी बैजनाथपुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार की महिलाओं ने गांव के ही एक महिला सुमिरती देवी (60) पत्नी मैना तुरहा को डायन बताते हुए बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। और उस महिला के घर पर पहुंचकर पीटने लगीं।
 

4 of 5
tantrik
 
 
बच्ची के पिता विनोद तुरहा का कहना था कि महिला जादू टोना करने में माहिर है। बताया कि पांच दिनों पहले हमारी बेटी ने किसी कारणवश महिला को गाली दे दी थी। जिससे नाराज होकर उक्त महिला ने हमारे बच्ची को जादू टोना कर दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tantrik

बच्ची के मौत से नाराज परिवार की महिलाओं से नोक झोंक होने लगी। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजवाया। बच्ची के पिता ने इस घटना में महिला पर कार्रवाई के लिए बैरिया थाने में तहरीर भी दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें