फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की इस हरकत से तंग पत्नी ने दो बच्चों के साथ किया आत्मदाह, सुसाइड नोट में ये लिखा

Wed, 18 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रमरेपुर में दो मासूम बच्चों के साथ आग लगा कर जान देने वाली विवाहिता सोनी विश्वकर्मा (28) की आत्महत्या की अहम वजह पति के अवैध संबंध और ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाना था। पुलिस ने सोनी के घर से उसका तीन पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने पति, उसकी महिला मित्र, सास और ननद को आत्महत्या का कसूरवार ठहराया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दो बच्चों के साथ आग लगा कर सोनी के जान देने की घटना मंगलवार की सुबह रमरेपुर क्षेत्र में सार्वजनिक हुई तो इलाके के लोग सन्न रह गए। विवाहिता के आत्मघाती कदम की इलाके की चाय-पान की दुकानों पर खासी चर्चा रही। लोगों का कहना था कि भला दोनों मासूम बच्चों ने किसी का क्या बिगाड़ा था। परिवार ने समझदारी दिखाई होती तो ऐसी नौबत नहीं आती।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे और दोनों बच्चों के शव को ससुराल वाले हाथ भी न लगाएं। सोनी के भाई प्रहलाद की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सास शैला देवी और ननद आशा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोपी पति सूरज के हैदराबाद से घर आने का पुलिस इंतजार कर रही है।

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में फर्नीचर का काम करने वाले सूरज की पत्नी सोनी रमरेपुर स्थित घर में सोमवार की आधी रात बाद अपने चार साल के बेटे डुग्गू और तीन साल की बेटी सगुन पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। पुलिस पहुंची तो सोनी और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। कैंट पुलिस की सूचना पर पहड़िया स्थित सोनी के मायके से उसका भाई प्रहलाद आया।

 
विज्ञापन

5 of 6
a
प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि सूरज से सोनी का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज प्रताड़ना से लेकर सोनी परेशान रहती थी। वहीं, उसके पति सूरज के दो महिलाओं से अवैध संबंध थे, इसे लेकर जब भी सोनी विरोध करती तो उसे मारापीटा जाता था। सोमवार की देर रात उसने पति को कॉल कर बात की और इसके बाद खुद व दोनों बच्चों पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
up police
इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आरोपी सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है और पति की गिरफ्तारी शेष है। प्रहलाद ने बताया कि कुछ समय पहले उसके परिवार ने पुश्तैनी जमीन का एक हिस्सा बेचा था। जमीन बेचने से मिले रुपयों पर सूरज और उसकी मां की भी नजर थी। दोनों सोनी पर दबाव बनाते थे कि वह मिले रुपये में से अपना हिस्सा मांगे। सोनी ने ऐसा करने से मना कर दिया था तो उसे मारापीटा जाता था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें