एक युवक की शादी को मात्र चार महीने हुए थे। उसके बाद जो हुआ उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। फिर वह दो महीने बाद प्रेमी के साथ लौटी। इसके बाद तो और भी हैरान करने वाला वाक्या हुआ। मामला यूपी के मिर्जापुर का है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेंमो
अहरौरा थाना क्षेत्र हटिया गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक की शादी नरायनपुर के रायपुरिया गांव में छह माह पूर्व हुई थी। शादी के चार महीने बाद पत्नी अपने पति को छोड़कर लतीफपुर निवासी प्रेमी साथ भाग गई।
विज्ञापन
3 of 6
love affair
दो महीने बाद में युवक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ लौट कर आई। इसकी जानकारी होने पर शनिवार की दोपहर पट्टी कला में स्थित दुर्गा जी के मंदिर में पति, पत्नी व और पत्नी के प्रेमी समेत तीनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।
4 of 6
डेमो
- फोटो : डेंमो
इसमें तीनों पक्षों के लोगों के बीच समझौता हुआ कि महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ शादी करेगी। घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी और प्रेमिका के बीच शादी कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
ase
- फोटो : Getty Images
पत्नी की जिद देख पति भी अपनी पत्नी को मना नहीं कर पाया और उसके प्रेमी के साथ शादी करवाने के लिए राजी हो गया। यहीं नहीं शादी के दौरान पति सहित तीनों पक्षों के लोग गवाह बने।
मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ प्रेमी प्रेमिका की शादी कराई। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने दोनों ने जन्म भर साथ निभाने की कसम खाते हुए सात फेरे लिए। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।