वाराणसी का जिला मुख्यालय। दिन के करीब 11 बज रहे थे। अचानक कुर्ता-पायजामा और सदरी में एक शख्स आता दिखाई दिया। उनके साथ प्रस्तावक और वकील भी थे। इस शख्स को देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। एक व्यक्ति ने कहा अरे ये क्या नामांकन करने पीएम मोदी आ गए क्या।
विज्ञापन
2 of 7
abhinandan pathak
- फोटो : अमर उजाला
अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई लोग उनके पास पहुंच गए। नजदीक जाने पर पता चला कि ये पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक हैं। अभिनंदन नामांकन करने आए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
abhinandan pathak
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक वाराणसी के शहर उत्तरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अभिनंदन पाठक ने बुधवार को शहर उत्तरी से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा था।
4 of 7
abhinandan pathak
- फोटो : अमर उजाला
वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी हैं। वह इस दल के राष्ट्रीय प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने उन्हें स्टार प्रचारक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
5 of 7
abhinandan pathak
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दावा किया कि यहां हम तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे जिसमें दो पर हमें जीत मिलेगी। कहा कि चुनाव आयोग की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बनारस में वह रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
abhinandan pathak
- फोटो : अमर उजाला
शहर उत्तरी सीट पर उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक रवींद्र जायसवाल से होगा। उत्तरी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की अहम सीट है। ये वाराणसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। यूपी विधानसभा में इस सीट का नंबर 390 है।
अभिनंदन पाठक पीएम मोदी के मुरीद हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री के नोटबंदी फैसले बहुत अच्छा कदम बताया था। कहा था कि इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी का प्रचार किया था ।