पूर्वांचल में मौसम ने करवट ले ली। बुधवार की देर रात और गुरुवार को कई जिलों में आंधी के साथ कहीं हल्की तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
उखड़ा पेड़।
- फोटो : amar ujala
मऊ में आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई वहीं आजमगढ़ में बिजली गिरने से आठ लोग झुलस गए।
विज्ञापन
3 of 6
storm in up
- फोटो : amar ujala
मऊ जिले में गुरुवार की सुबह चमक और गरज के साथ बारिश हुई। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सामुकपुरा गांव में बिजली गिरने से आकाश (17) और अंकित (आठ) झुलस गए।
4 of 6
तूफान की तस्वीरें
आकाश की अस्पताल में मौत हो गई जबकि बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी दोहरीघाट के मांदी दुल्लह गांव निवासी वृद्धा निरही देवी (60) पर बिजली गिर पड़ी और उनकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
तूफान की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के कटानी बाजार, महराजगंज थाना क्षेत्र के मनोबा का पूरा और नरोत्तमपुर गांव में गुरुवार की सुबह बिजली गिरने से आठ लोग झुलस गए।
सोनभद्र में बुधवार शाम बिजली गिरने से दुद्धी तहसील के लांबी गांव में रामप्रसाद की चार भैसों की मौत हो गई। जौनपुर, मिर्जापुर भदोही में हल्की बारिश हुई वहीं बलिया, वाराणसी और चंदौली में तापमान में नरमी बनी रही।