फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: वाराणसी में दिन में धूप, शाम को ठंड, वायरल से पीड़ित 400 लोग रोज पहुंच रहे अस्पताल; परेशानी

Fri, 13 Feb 2026 05:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather: जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के कारण मौसमी बीमारियों ने तेजी से पैर पसारे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
हरिश्चंद्र घाट पर धूप से बचने के लिए स्टोल ओढ़कर बैठा परिवार। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के कारण मौसमी बीमारियों ने तेजी से पैर पसारे हैं। जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। अस्पतालों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रतिदिन औसतन 300 से 400 मरीज मलेरिया के लक्षणों और तेज बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या भी अधिक है।
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल पहुंच रहे लोग

2 of 5
साइबेरियन को दाना खिलाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
अस्पतालों में आने वाले अधिकांश मरीजों में एक जैसे लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को अचानक तेज बुखार के साथ सर्दी लगना (चिल्स), सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और अत्यधिक थकान की समस्या हो रही है। कुछ मामलों में मरीजों को जी मिचलाने और उल्टी की भी शिकायत है। चिकित्सकों का कहना है कि यह ''वायरल सिंड्रोम'' और ''मलेरिया'' का मिला-जुला असर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
घाटों पर धूप का आनंद लेते पर्यटक। - फोटो : महमूद खान
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. मनीष यादव के मुताबिक, ओपीडी में आने वाले हर चौथे मरीज में मलेरिया या वायरल फीवर के लक्षण मिल रहे हैं। मरीजों को बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द आदि की शिकायत है। बाल रोग चिकित्सक डॉ. ओपी सिंह बताते हैं कि बच्चों में सर्दी-जुकाम और बुखार की समस्याएं सामने आ रही हैं। कई बार बुखार एक सप्ताह से अधिक समय तक टिका रह जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

4 of 5
अस्सी घाट पर सुबह-सुबह ठंड के बीच बैठा शख्स। - फोटो : रोहित सोनकर
मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए सभी सुविधाएं पर्याप्त हैं। मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में आने वाले बुखार के संदिग्ध मरीजों की मलेरिया और डेंगू के जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूप में कुछ इस तरह बीएचयू परिसर में जाते दिखे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सावधानी
  • सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें और ताजे, सुपाच्य भोजन का सेवन करें।
  • यदि बुखार दो दिन से अधिक रहता है, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर रक्त की जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें