Varanasi News: काशी विद्यापीठ के स्थापना दिवस के अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह- जगह पुष्पवर्षा की गई। दीक्षांत मंडप से शुरू होकर झांकियां प्रशासनिक भवन के पास पहुंची।
विज्ञापन
1 of 5
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 106वें स्थापना दिवस पर परिसर में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रंग बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थी बहुत उत्साहित दिखे। विश्वविद्यालय के गेट के साथ ही संस्थापक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबू शिवप्रसाद गुप्त, डॉ. भगवान दास के वेश में सजी झांकी के कैंपस में गुजरने पर रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।
विज्ञापन
2 of 5
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि संस्थापकों के मानवीय मूल्य व कौशल परक शिक्षा को आगे बढ़ाना और भावी पीढ़ियों में पिरोना ही लक्ष्य है। विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह में संकायवार झांकियां निकलीं।
विज्ञापन
3 of 5
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
मानविकी संकाय के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति भारत रत्न डॉ. भगवान दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कुलपति ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद झांकियां निकलनी शुरू हुईं।
4 of 5
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत मंडप से शुरू होकर झांकियां प्रशासनिक भवन के पास पहुंची। यहां विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मानविकी संकाय, समाज विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय सहित अन्य संकायों की ओर से काशी विद्यापीठ के इतिहास पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय आदि ने शांति संदेश के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे छोड़े। कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह मौजूद रहे।