फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दौड़ते-दौड़ते गिर गए वाहन, सड़कों में हुए गड्ढे में भरा बारिश का पानी

Tue, 21 Jul 2020 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 4
गड्ढे में गिरा ई-रिक्शा। - फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर जिले में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे अचानक हुई झमाझम बारिश के बाद सड़कों की सूरत देखने लायक हो गई। टूटी व गड्ढे में तब्दील सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण जहां-तहां लोग दुर्घटनाग्रस्त होते रहे। कई दोपहिया व छोटे चार पहिया वाहन इन सड़कों से गुजरते समय गड्ढों में फंसते व निकलते रहे।
विज्ञापन

2 of 4
शहर स्थित रौजा, मिश्र बाजार और रोडवेज पर सड़कों पर पानी फैला हुआ है। यह सड़कें टूटने व पानी लगने के कारण खतरनाक हो गई हैं। बारिश की वजह से कुछ मार्गों पर तो निकलना नामुमकिन हो गया है। उधड़ी सड़कें बारिश में जानलेवा हो गई हैं। जंगीपुर-बिरनो मार्ग, बिरनो- हंसराजपुर मार्ग, एनएच-29 पर कदम -कदम पर गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इन गड्ढों में पानी भरने के कारण लगातार लोग फिसल कर गिर रहे हैं। शहर से आठ किलोमीटर दूर कटवामोड़ तिराहा ल पास स्थित बेसो नदी पर बने कठवामोड़ पुल  पर भी लोगों का आवागमन खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
यहां पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद विकल्प के रूप में बनी बाईपास सड़क भी लगभग टूट गई है और सड़क से गिट्टी गायब होने के बाद मिट्टी और कीचड़ फैला हुआ है। उधर कटवामोड़ तिराहे पर मरम्मत के बावजूद बारिश का पानी लगने से दो फीट तक पानी से होकर वाहनों को गुजरना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें