फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro : मऊ में 12 किलोमीटर तक गूंजी एक आवाज, 'लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, 19 मई को करें मतदान'

Wed, 15 May 2019 03:22 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 8
उत्तर प्रदेश के मऊ में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमर उजाला, जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधन में बुधवार की सुबह सात बजे 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला नगर के आजमगढ़ मोड़ से शुरू होकर नगर के हर मार्गों से होते हुए वापस आजमगढ़ मोड़ पर आकर खत्म हुई। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
 
विज्ञापन

2 of 8
इस दौरान पूरा मऊ नगर 'जागो रे मतदाता, तुम हो भाग्यविधाता', 'पहले मतदान करेंगे फिर करेंगे जलपान', 'लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, 19 मई को करें मतदान' सहित आदि नारों से गूंज उठी। लोकतंत्र के इस महाउत्सव में सरकारी विभागों, विभिन्न स्कूलों तथा समाजिक संगठनों के 12 हजार से ज्यादा लोगों ने भागीदारी किया। 
विज्ञापन

3 of 8
अमर उजाला और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर मतदान की अपील करने वाली तख्तियां हाथों में तथा सिर पर मतदान करने की अपील करती टोपी पहनकर विभिन्न सरकारी विभाग, स्कूलों तथा समाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। मानव श्रृंखला आजमगढ़ मोड़ से शुरू होकर रोडवेज बाजार, बालनिकेतन मोड़, सिंधी कॉलोनी, रौजा बाजार, सदर चौक, संस्कृत पाठशाला, बल्लीपुरा, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, जहांगीराबाद, माता पोखरा, सलाहाबाद मोड़, बड़ी कम्हरिया, मुंशीपुरा होते हुए आजमगढ़ मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई। 

4 of 8
इस दौरान 12 किमी की परिधि में सड़क के दाहिने ओर खड़े होकर छात्र, सरकारी कर्मचारी, समाजिक सदस्यों ने मानव श्रृखंला बनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा आजगढ़ मोड़ से किया गया। जहां वो छात्रों सहित अन्य को प्रोत्साहित करने के लिए ना केवल पैदल पूरे मार्गों का भ्रमण किया, बल्कि कई जगहों पर खुद लोगों तथा बच्चों के बीच पहुंचकर मानव श्रृखंला में शामिल हुए। 
विज्ञापन

5 of 8
इस दौरान डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महापर्व में शामिल होने की जिम्मेदारी सभी मतदाताओं की है। 19 मई को लोकसभा चुनाव के होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें देशहित में कार्य करें। आपका एक-एक वोट देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मानव श्रृंखला के दौरान स्कूली बच्चों के साथ अन्य लोगों को उत्साह देखते हुए बन रहा था। मानव श्रृंखला में 12 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाल
इस 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में सनबीम स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, किड्स किंगडम स्कूल, डान वास्को स्कूल, मऊ मार्डन, लिटिल फ्लावर स्कूल, आलिया गर्ल्स, जामिया मिफताउलम, निस्वा कॉलेज, जीवनराम इंटर कॉलेज, प्रकाश नर्सिंग होम, फातिमा स्कूल, रामस्वरूप भारती, बालनिकेतन स्कूल, राजकीय आईटीआई, दारूल हदीस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल, मेरी सिटी इंटर कॉलेज, सोनीधापा इंटर कॉलेज, डीसीएसके कॉलेज, चंद्रा पब्लिक स्कूल, तत्वबोध इंटर कॉलेज, सेंट्रल एकेडमी, मुस्लिम इंटर कॉलेज, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र, डीएवी इंटर बालिका और बालक कॉलेज, दयानंद बाल विद्या मंदिर, तालिमुद्दीन कॉलेज सहित 36 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल रहे। 
विज्ञापन

7 of 8
मानव श्रृखंला में मऊ के कई समाजिक संगठन जैसे- मारवाड़ी युवा मंच, हनुमत कृपा सेवा समिति, केमेस्टि ड्रग्स्टि एसोसिएशन, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, सोनिया कुमारी ग्रुप आईकन, दवा व्यापार संघ, मां फाउंडेशन, भूतपूर्व सैनिक संगठन, दीवानी बार एसोसिएशन, दवा व्यापार मंडल के साथ समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

8 of 8
स्कूलों और समाजिक संगठन के अलावा राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएम संघ, डायट प्राचार्य, पीडब्लूडी, परिवहन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, पूर्ति विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत, जिला खाद्य विपणन, जिला युवा कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें