दुद्धी के सपा विधायक विजय सिंह गोंड।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक यही उनकी अंतिम इच्छा भी थी। इसी स्थान पर समाधि का निर्माण कराया जाएगा। अंतिम संस्कार की परंपरा पुत्र बीरेंद्र सिंह गोंड, विजेंद्र सिंह गोंड, नीरेंद्र सिंह गोंड ने पूरी कराई। इस दौरान जनसमूह के बीच विजय सिंह गोंड अमर रहे का उद्घोष होता रहा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री व्यास गोंड, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राम विचार नेताम, एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि सिंह गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता श्रवण सिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आल, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, प्रतिभा सिंह उरैति, संजय सिंह गोंड धुर्वे, इश्तियाक खां, सुनील सिंह गोंड, प्रशांत सिंह, अवधनारायण यादव, जगदीश यादव, राजू शर्मा, अभिनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।